Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

चरनोई को संरक्षित ,सुरक्षा की जाए : चरनोई भूमि को किसी भी हालत में पट्टे में न दी जाए

Aditi News Team

Fri, Aug 7, 2026

चरनोई को संरक्षित ,सुरक्षा की जाए

करेली मुख्य नगर पालिका अधिकारी करेली को चरनोई भूमि,छोटी घास की शासकीय भूमि को गोमाता गौ वंश की सुरक्षा , संरक्षित,संवर्धन को लेकर शिकायत,पट्टे में न देने को लेकर की गई l ज्ञापन में कहा गया है दिनांक 5 अगस्त दिन बुधवार को नगर पालिका करेली के द्वारा परिषद का विशेष बैठक की जा रही है l विशेष सम्मेलन के क्रमांक 3 में कहा गया है कि चरनोई भूमि को पट्टे पर दिए जाना है l जिस पर रोक लगाई जाए क्योंकि गोमाता के शरीर में 33 कोटि के देवताओं का बास होता है l यदि चरनोई भूमि को संरक्षित नहीं किया जाता है तो हम सब आंदोलन ,आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जवाबदारी नगर प्रशासन के साथ साथ परिषद की भी होंगी l ज्ञापन में भारतीय जीव ,जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि ,जी सी सी आई के प्रदेश मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी, गो प्रेमी ,सरपंच इंद्रेश यादव, यश राजपूत, आदि के द्वारा कहा गया कि चरनोई भूमि को किसी भी हालत में पट्टे में न दी जाए l क्योंकि गौ माता में 33 कोटि के देवी देवताओं का वास होता है lज्ञापन की प्रतिलिपि अध्यक्ष ,सचिव भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मेनका,संजय गांधी ,जीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वल्लभभाई, राज्यपाल मुख्यमंत्री, के साथ साथ संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

करेली नगर पालिका

जरूरी खबरें