Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

पत्रकार फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन कल : नरसिंहपुर जिले को गौरव प्रदान करने वाले महान व्यक्तित्व श्रेष्ठ विचारधारा पर कार्य करने वाले व्यक्तियों का होगा सम्मान

Aditi News Team

Sat, Apr 4, 2026

उत्कृष्ट नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन आज

नरसिंहपुर। जिले को गौरव प्रदान करने वाले महान व्यक्तित्व श्रेष्ठ विचारधारा पर कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करने हेतु उत्कृष्ट नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को पी जी कालेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। आयोजन में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग केविनेट मंत्री माननीय प्रहलाद सिंह पटेल, नर्मदापुरम नरसिंहपुर सांसद चो. दर्शन सिंह, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राम स्नेही पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष प. नीरज दुबे, कलेक्टर श्रीमति रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीना तथा अन्य सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक, एवं जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में संपन्न होगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारा समाज विविधताओं से ओतप्रोत है जिसमें सभी के कार्य विभाजित है सभी के सहयोग से समाज का संचालन हो रहा है अपने कार्य का भलीभांति निर्वहन करने के साथ साथ जो व्यक्ति सामाजिक सरोकार को लेकर अपने कर्तव्यों को समाज सेवा के समर्पित कर देते हैं वह युग पुरुष की श्रेणी में आ जाते हैं, जिन महापुरुषों का का हम इतिहास पढ़ते है वह कोई दूसरी दुनिया के नहीं थे बल्कि हमारे ही बीच में रहकर अपने कर्तव्यों, विचारों को, अपने जीवन को देश हित, जनहित के लिए समर्पित कर देने वाले उच्च विचारधारा के लोगों का इतिहास में नाम दर्ज हुआ।

इस आयोजन के माध्यम से पत्रकार फाउंडेशन द्वारा सामाजिक, प्रशासनिक, राजनैतिक, धार्मिक, मानव कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, खेल में प्रवीण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, ग्राम उत्थान, जैसे अन्य क्षेत्रों में अपना अतुलनीय योगदान दिया गया हो हम ऐसे श्रेष्ठ विचारकों की सेवाभावी विचारधारा का सम्मान करते हैं।

यह आयोजन जन जागृति तथा आम जन मानस को प्रेरणा देने के साथ मनोभाव को चेतना देने तथा बहुआयामी उम्मीदों को प्रेरणादायक होगा। पत्रकार फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा नगर तथा जिले वासियों से

अपील की जाती है कि आगामी 5 अप्रैल में आयोजित होने वाले उत्कृष्ट नागरिक सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर समाज के उन महान् विचारकों जिनका सम्मान होगा उनसे साक्षात्कार कर अपने शुभाशीष प्रदान करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल

पत्रकार फाउंडेशन नरसिंहपुर

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग केविनेट मंत्री माननीय प्रहलाद सिंह पटेल

नर्मदापुरम नरसिंहपुर सांसद चो. दर्शन सिंह,

नरसिंहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राम स्नेही पाठक

नगर पालिका अध्यक्ष प. नीरज दुबे,

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमति रजनी सिंह,

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें