Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

हत्या के प्रयास के प्रकरण मे फरार 5 हजार रूपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार : होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

Aditi News Team

Tue, Aug 11, 2026

हत्या के प्रयास के प्रकरण मे फरार 5 हजार रूपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस, एवं मोटर सायकिल जप्त

थाना लार्डगंज में दिनांक 28-7-26 को शिवम अग्रवाल उम्र 29 वर्ष निवासी रानीताल गेट नम्बर 1 लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अवलोकन इन होटल जो राइट टाउन प्रेम मंदिर व्हाइट किचन के सामने मदनमहल में मैनेजर है दिनांक 26-7-26 को जगदीश अखाड़ा के पास रहने वाला कुनाल पटेल जिसे वह पहचानता है उसकी होटल में रात लगभग 9-30 बजे आया ओर उससे बोला कि एक लग्जरी कमरा रात रूकने के लिये चाहिये, उसने कहा कि सब कमरे पहले से बुक हो चुके हैं, कुनाल उस पर दबाव बनाते हुये बोला कि कमरा हर हाल में देना पड़ेगा, उसने कहा कि सिंगल परसन को लोकल आईडी में रूम नहीं दिये जाते हैं कुनाल बोला तुम मुझे अच्छे से जानते हो मैं छोटू चौबे गैंग का आदमी हॅू, तुम्हें देख लूंगा कहते हुये चला गया दिनंाक 27-6-26 की रात वह अपनी डियूटी करके एक्सिस से घर जा रहा था अचानक तेज पानी बरसने लगा वह भीगने से बचने के लिये फ्लाई ओवर के नीचे दिनेश फर्नीचर के सामने रानीताल गेट नम्बर 1 के पास खड़े हो गया वहां पर मोहल्ले का अरूण रैकवार, कार्तिक लोधी, धु्रव पटेल, विनोद पाण्डे पहले से खड़े थे हम सभी पानी रूकने का इंतजार कर रहे थे आसपास की स्ट्रीट लाईट चालू थीं रात लगभग 11-30 बजे कुनाल पटेल अपने साथी शनि के साथ स्पेलेंडर मोटर सायकल से आया और मोटर सायकल धीमी करके उसे देखकर पिस्टल निकालकर गाली गलोज करते हुये बोला कि तुमने मुझे कल होटल में कमरा नहीं दिया था कहते हुये उसे जान से मारने की नियत से उस पर 3 बार फायर किया और भाग गया। फायरिंग से उसे चोट नहीं आई। रिपेार्ट पर अपराध क्रमांक 555/26 धारा 109(1), 296(ए), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अखिलेश गौर के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम द्वारा आरोपियेां की तलाश हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, आरोपियों के घटना कारित कर फरार रहने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियेां की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था।

आरोपियों की तलाश हेतु तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये एवं विश्वसनीय मुखबिरों को लगाया गया। पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि कुनाल पटेल छोटू चौबे गैंग का सक्रीय सदस्य है।

दिनांक 10/08/26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी की कुनाल पटेल रानीताल श्मशान घाट के पास देखा गया है। सूचना पर तत्काल टीम द्वारा दबिश देते हुये हत्या के प्रयास के प्रकरण मे ंफरार ईनामी आरोपी कुनाल पटेल पिता रामप्रसाद पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी जगदीश अखाड़ा के पास, थाना लॉर्डगंज, को पकडा गया आरोपी से घटना में प्रयुक्त 1 पिस्टल, 1 कारतूस व 1 मोटर साइकिल जप्त की गयी ।

पिस्टल व कारतूस के सम्बंध मे पूछताछ करने पर आरोपी कुनाल पटेल ने उक्त पिस्टल एवं कारतूस छोटू चौबे द्वारा अपराध करने के लिये देना बताते हुये छोटू चौबे के साथ मिलकर संगठित अपराध घटित करना स्वीकार किया।

उल्लेखनीय है पकडा गया आरोपी कुनाल पटेल अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, मारपीट, जुआ एक्ट, आर्म्स एक्ट के 6 अपराध पंजीबद्ध हैं।

विदित हो कि आरोपी कुनाल का साथी संगठित अपराधों का सरगना कुख्यात बदमाश छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है जिसकी आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुये 2 माह पूर्व छोटू चौबे को एनएसए मे गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर मे निरूद्ध कराया गया है।

उल्लेखनीय भूमिका- हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी लॉर्डगंज श्री नवल आर्य के नेतृत्व में उप निरीक्षक. लेखराम नादोनिया, सहायक उप निरीक्षक मनोज गोस्वामी, सहायक उप निरीक्षक पुष्पराज परस्ते, सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, आरक्षक पंकज सनोडिया, हुलेश परस्ते, शुभम पटेल, ऋषभ बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें