Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

राष्ट्रपति के नाम इच्छा मृत्यु की मांग वाली खबर का असर, : 24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

Aditi News Team

Wed, Sep 9, 2026

राष्ट्रपति के नाम इच्छा मृत्यु की मांग वाली खबर का असर,

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

फीस विवाद में अटकी थी 12वीं की छात्रा की आगे की पढ़ाई,

शासन प्रशासन की सक्रियता के चलते बिना फीस दिए मिले दस्तावेज

गाडरवारा। गरीब परिवार की 12वीं कक्षा की छात्रा द्वारा राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग किए जाने की खबर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर छात्रा को बिना किसी फीस के मार्कशीट एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) उपलब्ध करा दिए गए।

मामला काबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल से जुड़ा था। छात्रा ने आरोप लगाया था कि फीस को लेकर उसके शैक्षणिक दस्तावेज रोके जा रहे हैं, जिसके कारण उसकी आगे की पढ़ाई और कॉलेज में प्रवेश प्रभावित हो रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली छात्रा ने इस मामले को लेकर प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों के समक्ष शिकायत भी की थी।

समस्या का समाधान नहीं होने से परेशान छात्रा ने राष्ट्रपति के नाम पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग कर दी थी। खबर सामने आने के बाद मामले ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया।

बिना फीस मिले दस्तावेज, आगे की पढ़ाई का रास्ता साफ

प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्रा को मार्कशीट और टीसी बिना किसी फीस के प्रदान कर दिए गए। दस्तावेज मिलने के बाद अब छात्रा के कॉलेज में प्रवेश और आगे की पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है।

24 घंटे में हुई कार्रवाई ने यह जरूर साबित कर दिया कि समय रहते प्रशासन गंभीरता से हस्तक्षेप करे तो एक गरीब विद्यार्थी की पढ़ाई को रुकने से बचाया जा सकता है।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सांईखेड़ा - सीमा डोंगरे,का कहना है पत्रकारों द्वारा मामले को संज्ञान में लाया गया जिसके उपरांत आज ही छात्रा की समस्या का समाधान कर दिया गया है। बिना कोई फीस लिए उसे मार्कशीट एवं टीसी प्रदान कर दी गई है जिससे वह आगे की पढ़ाई कर सकेगी।

Tags :

जरूरी खबरें