Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

मां नर्मदा समाजसेवी संस्था की बैठक संपन्न : मां नर्मदा समाज सेवी संस्था की बैठक ग्राम अनघोरी में मॉ नर्मदा तट पर संपन्न

Aditi News Team

Mon, Jun 8, 2026

मां नर्मदा समाजसेवी संस्था की बैठक संपन्न

गाडरवारा l विगत दिवस मां नर्मदा समाज सेवी संस्था की बैठक ग्राम अनघोरी में मॉ नर्मदा तट पर संपन्न हुई l बैठक में मुख्य अतिथियों के रूप में अनघोरी आश्रम के पुजारी, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण पटेल, प्रदेश महामंत्री एवं संस्थापक भैया जी रावत, प्रदेश मंत्री ठाकुर धर्मपाल सिंह एवं कमलेश सिंह परमार ,जिला अध्यक्ष अजीत पटेल, जिला महामंत्री अशोक भार्गव, दुर्गपाल राजपूत एवं संस्था के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी रहे l कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम मां नर्मदा मैया की पूजन अर्चना की गई l तत्पश्चात उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया l सभी की सर्वसम्मति से लगभग 20 ग्रामों को समाहित करते हुए ग्राम पीपरपानी नाम से मंडल बनाया गया जिसके अध्यक्ष रामकुमार पाराशर पीपरपानी, मंडल महामंत्री रामपाल सिंह राजपूत अनघोरी, मंडल उपाध्यक्ष जीवन सिंह राजपूत पिठरास को बनाया गया l कार्यक्रम में अनेकों ग्रामों की ग्राम इकाइयों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी भी बनाए गए l बैठक के दौरान सभी की सर्वसम्मति से जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र मेहरा पत्रकार, जिला मंत्री मनमोद सिंह गुर्जर खकरिया बनाये गये l पलोहा एवं बिछुआ ग्राम के नाम से मंडल बनाया गया जिसमें पलोहा मंडल अध्यक्ष अरविंद पटेल ग्राम झिरिया एवं बिछुआ मंडल अध्यक्ष केहर सिंह कीर को बनाया गया l उद्बोधन की श्रृंखला में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों ने मां नर्मदा मैया के संरक्षण एवं संवर्धन की बात करते हुए सभी तटों पर विशेष साफ सफाई रखने की बात कही l इस दौरान सभी नर्मदा भक्तों से अपील की गई की सप्ताह में एक दिन अपने नजदीकी नर्मदा तट पर जाकर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जाए l अंत में आश्रम के गुरु जी ने मां नर्मदा के तटों पर चल रहे रेत के अवैध उत्तखनन को बंद करने की बात कही l कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अनघोरी के सरपंच द्वारा आभार व्यक्त किया गया l कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल, जिला मंत्री भैया जी ठाकुर एवं मनोज पटेल, तहसील साइखेड़ा के अध्यक्ष बद्री प्रसाद पटेल, उपाध्यक्ष सूरज सिंह राजपूत, सचिव रेवाशंकर कटारे, केदार सिंह राजपूत, नानकराम पटेल, मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय साहब, कैलाश उदेनियां, कमलेश पटेल के अलावा दूरदर्शी ग्रामीण इलाकों से सैकड़ो की संख्या में नर्मदा भक्तों की उपस्थिति रही l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मां नर्मदा समाज सेवी संस्था , गाडरवारा

जरूरी खबरें