Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कार्मेल विद्यालय, : करेली में आज दिनाँक 06 अप्रैल 2026 को नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ हुआ

Aditi News Team

Mon, Apr 6, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कार्मेल विद्यालय,

करेली में आज दिनाँक 06 अप्रैल 2026 को नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। वार्षिक परीक्षा परिणाम के पश्चात छात्र-छात्राओं का विद्यालय में मुस्कुराते चेहरों के साथ आगमन हुआ। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया।

इसी दिन विद्यालय के प्राचार्य फादर केल्विन का जन्मदिवस भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने समूहगान, समूह नृत्य एवं कविता पाठ के माध्यम से प्राचार्य को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

संस्था प्रबंधक डॉ. फादर जॉनसन ने अपने उद्बोधन में प्राचार्य की कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और विद्यालय के प्रति समर्पण की सराहना की। शिक्षिका कल्पना सोनाकिया ने प्राचार्य की दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए समस्त कार्मेल परिवार की ओर से उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

अपने संबोधन में प्राचार्य फादर केल्विन ने विद्यार्थियों को प्रसन्नचित्त रहकर मन लगाकर अध्ययन करने तथा नियमित और व्यवस्थित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक योगेश सोनी द्वारा किया गया । आज के इस कार्यक्रम को आयोजित करने में उप प्राचार्या सिस्टर बीना, एडमिनिस्ट्रेटर फादर पॉल ने अपना सराहनीय योगदान दिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

प्राचार्य फादर केल्विन

कार्मेल विद्यालय,

जरूरी खबरें