Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

कैबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

जिले में जारी अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, 5 परिवारों के अवैध कब्जे ध्वस्त

प्रकृति हमारी मां, इसका संरक्षण और संवर्धन हमारा परम कर्तव्य: ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी सेवाकेंद्र

ट्रेन से गिरे घायल युवक को डॉयल 112 ने त्वरित कार्यवाही करते कराया अस्पताल में भर्ती

Pm आज सूरत में 18,800 करोड़ रुपये से अधिक और दमन में करीब 2,970 करोड़ रुपये से अधिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

नरसिंहपुर गोटेगांव पुलिस ने आदतन अपराधी को किया गया जिले से बाहर : पुलिस ने नगाड़ा बजाकर एक वर्ष की अवधि के लिए उसे जिला नरसिंहपुर एवं पड़ोसी जिलों की सीमाओं से निष्कासित किया गया

Aditi News Team

Fri, Jun 5, 2026

आदतन अपराधी को किया गया जिले से बाहर

• आदतन अपराधी छोटू उर्फ किशन पिता रवि चौधरी, निवासी गोटेगांव के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही।

• आरोपी के विरुद्ध 07 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज।

• एक वर्ष की अवधि के लिए उसे जिला नरसिंहपुर एवं पड़ोसी जिलों की सीमाओं से निष्कासित किया गया।

• पुलिस द्वारा डुग्गी पिटवाकर जिला बदर आदेश की सार्वजनिक उद्घोषणा की गई।

अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी।

जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तथा आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना गोटेगांव क्षेत्र के निवासी आरोपी छोटू उर्फ किशन पिता रवि चौधरी निवासी नर्मदा मंदिर के पास के विरुद्ध दर्ज मारपीट, बलवा, अपहरण, शीलभंग, विस्फोटक अधिनियम एवं विभिन्न आपराधिक प्रकरणों, उसकी आपराधिक गतिविधियों एवं लोक शांति एवं सुरक्षा पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला बदर का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था।

प्रकरण में सुनवाई उपरांत जिला दण्डाधिकारी, जिला नरसिंहपुर द्वारा आरोपी को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5 के तहत जिला नरसिंहपुर सहित उससे लगे सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किए जाने का आदेश पारित किया गया है।

*पुलिस द्वारा डुग्गी पिटवाकर जिला बदर आदेश की सार्वजनिक उद्घोषणा की गई :* आदतन अपराधी छोटू उर्फ किशन पिता रवि चैधरी, निवासी गोटेगांव के विरूद्ध जिला बदर आदेश पारित होने पर पुलिस द्वारा डुग्गी पिटवाकर जिला बदर आदेश की सार्वजनिक उद्घोषणा की गई साथ ही उसे जिले की सीमा से बाहर जाने हेतु कार्यवाही की गयी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी

जरूरी खबरें