Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

नरसिंहपुर पुलिस ने गांजा एवं अवैध शराब जप्त की : कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

Aditi News Team

Fri, May 1, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

• एक आरोपी से 2.7 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जप्त।

• एक आरोपी से 7 पेटी देशी प्लेन शराब जप्त।

• कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये।

• आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

• थाना कोतवाली एवं ठेमी अंतर्गत की गयी कार्यवाही।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों अवैध शराब के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध लगातर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा भ्रमण के दौरान मिशन कम्पाउड के पास से एक आरोपी को गिरफ्त में लेकर लगभग 2.7 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया है। इसी प्रकार थाना ठेमी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वासनपानी नहर के पास से एक आरोपी को गिरफ्त में लेकर लगभग 7 पेटी देशी शराब जप्त की गयी है।

*थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही :*

• आरोपी 1 : नाम कलीम खान पिता रहीम खान, उम्र 29 साल, निवासी कसाई मंडी, शिवाजी वार्ड, नरसिंहपुर।

• जप्त मादक पदार्थ : 2.7 किलोग्राम अवैध गांजा (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 30 हजार रूपये अनुमानित)।

*थाना ठेमी पुलिस की कार्यवाही :*

• आरोपी 1 : अभिषेक पिता विनोद ठाकुर उम्र 21 साल निवासी, ग्राम बौछार, थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर।

• जप्ती : 7 पेटी देशी प्लेन शराब कीमत लगभग 40 हजार रूपये।

• वैधानिक कार्यवाही : दोनों आरोपियों के पृथक-पृथक एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, कोतवाली, निरीक्षक, गौरव चांटे, उपनिरीक्षक, अभिषेक पटेल, आरक्षक पंकज राजपूत, आरक्षक श्रेय अवस्थी, आरक्षक सौरभ पटेल एवं थाना प्रभारी, ठेमी, निरीक्षक रोहित काकोडिया, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार सेन, कुलदीप सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें