Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन (बोलेरो जीप), एवं अन्य सामग्री भी की गयी जप्त

मुख्यमंत्री को पत्र मेल कर दिया सिहोरा आने का आमंत्रण

गाडरवारा एनटीपीसी बाल भारती पब्लिक स्कूल का शानदार सीबीएसई कक्षा X परिणाम

2 दिन में समाधान नहीं हुआ तो हाईवे पर चक्का जाम की चेतावनी

पवन पटेल पर हमले के मामले में फरार चल रहे शेष तीन आरोपी गिरफ्तार : गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन (बोलेरो जीप), एवं अन्य सामग्री भी की गयी जप्त

Aditi News Team

Fri, Apr 17, 2026

थाना पलोहा क्षेत्र में पवन पटेल पर हमले के मामले में फरार चल रहे शेष तीन आरोपी गिरफ्तार

• घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

• गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन (बोलेरो जीप), एवं अन्य सामग्री भी की गयी जप्त।

दिनांक 02.04.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे दिव्या वेयर हाउस के पास कच्चा मार्ग, गाडरवारा रोड पलोहा पर फरियादी पवन पटेल के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गयी थी। घटना के संबंध में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पलोहा में अपराध क्र. 36/26 धारा 296-बी, 115 (2), 351 (3), 3 (5), 109 (1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रकरण के मुख्य आरोपी आशीष सिंह उर्फ रूद्रप्रताप सिंह चौहान एवं सोनू सिकरवार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

घटना दिनांक से ही फरार चल रहे शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तेंदूखेड़ा श्री अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं आरोपियों की तत्काल पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों पतासजी हेतु विभिन्न माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गयी जिसके परिणाम स्वरूप जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी देवरी, जिला सागर में है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गई एवं शेष तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार आरोपी :

1- मोनू उर्फ केशव सिकरवार पिता गंगा सिंह सिकरवार, उम्र 34 साल, निवासी जिला आगरा (उ.प्र) हाल ग्राम साईखेडा, जिला नरसिंहपुर।

2. अवधेश सिंह पिता यदुनाथ सिंह भदोरिया, उम्र 34 साल, निवासी जिला भिण्ड (म.प्र.) हाल ग्राम साईखेडा, जिला नरसिंहपुर।

3. छुटवीर तोमर पिता रामरूप सिंह तोमर, उम्र 30 साल, निवासी जिला मुरैना (म.प्र.) हाल ग्राम साईखेडा, जिला नरसिंहपुर।

कार्यवाही में मुख्य भूमिका : आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा, किशोर वामनकर, थाना प्रभारी पलोहा बी.एल. त्यागी, सउनि शशांक दुबे, सउनि राकेश दीक्षित, आरक्षक बहादुर, आरक्षक लखन की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तेंदूखेड़ा अभिनव मिश्रा

थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा, किशोर वामनकर,

थाना प्रभारी पलोहा बी.एल. त्यागी,

जरूरी खबरें