Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो आया सामने : पूरा देश गौ माता का सम्मान दिलाने में लगा हुआ है वहीं कौड़ियां ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अपमान करने में लगे हैं

Aditi News Team

Sun, May 17, 2026

मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो आया सामने

कौडिया। यह अनोखा और बेहद दर्दनाक दृश्य ग्राम पंचायत कौड़ियां का बताया जा रहा है, जहां गौ माता के सम्मान और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। एक ओर देशभर में गौ माता को “राष्ट्रमाता” बनाने की मांग उठ रही है, पूजा-पाठ और श्रद्धा की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर गौ माता के शव के साथ ऐसा व्यवहार मानवता को शर्मसार करने वाला दिखाई दे रहा है।

हिंदू सनातन परंपरा में गौ माता को समस्त देवी-देवताओं का निवास माना जाता है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर गौ माता को किस प्रकार अंतिम विदाई दी गई?

❓ क्या यही सम्मानपूर्वक दफनाने की प्रक्रिया थी?

❓ या फिर मानवता को शर्मसार करते हुए गौ माता को कहीं आसपास फेंक दिया गया?

इस पूरे मामले ने ग्राम पंचायत कौड़ियां और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

⚠️ गौ माता का अपमान बंद हो — जिम्मेदार अधिकारी जवाब दें!

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कौड़ियां ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव

जरूरी खबरें