Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव पर हुआ महामस्तकाभिषेक एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

नवोदय में चयन से बढ़ाया आमगांव बड़ा का मान

पुनीत लिटोरिया,सहायक यंत्री,जनपद चीचली को वर्तमान प्रभार के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा

12 किलो 766 ग्राम गांजा कीमती 6 लाख 38 हजार रूपये का तथा एक्सिस जप्त

थाना माढ़ोताल अंतर्गत अनिराज नायडू की थी सनसनीखेज हत्या अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में था लिप्त

हत्या व हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार : थाना माढ़ोताल अंतर्गत अनिराज नायडू की थी सनसनीखेज हत्या अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में था लिप्त

Aditi News Team

Wed, Aug 19, 2026

हत्या व हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार ईनामी आरोपी शेख आदिल गिरफ्तार

थाना माढ़ोताल अंतर्गत अनिराज नायडू की थी सनसनीखेज हत्या

अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में था लिप्त

देशी 3 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 4 कट्टा, 2 ऐयर गन, 1 तलवार, 1 बका, 1 चाकू, 54 कारतूस, 68 फायर किये हुये खाली खोखा, 23 नग मोबाइल जप्त

नाम पता गिरफ्तार आरोपी-

1) शेख आदिल पिता शेख निजाम उम्र 35 वर्ष निवासी रिपटा के पास नया मोहल्ला बड़ी ओमती

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) द्वारा फरार ईनामी उद्घोषित आरोपी की गिरफ्तारी एवं थानों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु जिले में पदस्थ समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहत तथा राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया है ।

आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच टीम को गम्भीर मामलों में फरार आरोपी एवं उद्घोषित फरार ईनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा डीएसपी क्राईम श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रंाच की टीम द्वारा थाना माढोताल अंतर्गत अनिराज नायडू की हत्या व थाना ग्वारीघाट के हत्या के प्रयास का फरार आरोपी शेख आदिल को गिरफ्तार कर आरोपी शेख आदिल से भारी मात्रा में अवैध हथियार जप्त करने में सफलता मिली है।

अपराध थाना में दिनांक 17-8-26 को क्राईम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना माढ़ोताल के अपराध क्रमांक 903/2023 धारा 302 भादवि तथा थाना ग्वारीघाट के अपराध क्रमांक 365/23 धारा 307, 34 भादवि में फरार आरोपी ईनामी आरोपी आदिल थाना लार्डगंज अन्तर्गत भूलन बस्ती में एक कोने वाले मकान में फरारी काट रहा है,।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्राईम ब्रांच की टीमों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई भूलन बस्ती में मुखबिर के द्वारा बताये मकान की घेराबंदी कर शेख आदिल को पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना पूरा नाम शेख आदिल पिता शेख निजाम उम्र 35 वर्ष निवासी रिपटा के पास नया मोहल्ला बड़ी ओमती बताया, तलाशी लेने पर शेख आदिल कमर में एक देशी पिस्टल जिसकी मैगजीन में 4 कारतूस लोड हैं खोसे मिला, आरोपी शेख आदिल से सघन पूछताछ करने पर उक्त मकान में उसे छोटू चौबे के पिता शेखर चौबे ने फरारी काटने के लिये रूकवाया था व घर भी उनका होना बताते हुये उनके संरक्षण में फरारी काटना बताया, उक्त पिस्टल व अन्य हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर घर में छोटू उर्फ सुयश चौबे एवं बाबू सिंधी द्वारा मकान में और भी हथियार , कारतूस बिक्री हेतु रखना तथा उपरोक्त पिस्टल बेचने हेतु देना बताया एवं बाबू सिंधी ने बाकि के 12 बोर, 315 बोरी एवं अन्य कट्टे बेचने के लिये देना एवं बिक्री का पैसा बाबू सिंधी को वापस देना तथा छोटू चौबे के कहने पर अनिराज नायडू की हत्या करना एवं छोटू चौबे के कहने पर रतन यादव पर गोली चलाने वाले लड़कों को हथियार व कारतूस बेचना व घटना में शामिल होना स्वीकार किया।

मकान की तलाशी लेते हुये शेख आदिल की निशादेही पर देशी 2 पिस्टल मय मैगजीन, 1 रिवाल्वर, 1 बारह बोर का कट्टा, 1 नग 315 बोर का कट्टा, 1 नग जंग लगा हुआ कट्टा, 2 नग एयर गन, 1 तलवार, 1 बका, 1 चाकू, 9 नग खाली मैगजीन, 50 कारतूस, तथा 68 नग फायर किये हुये कारतूस, आरोपी शेख आदिल के नाम का 1 पासपोर्ट, विभिन्न कम्पनियों के 23 नग मोबाइल रखे मिले। आरोपी के कब्जे से उपरोक्त हथियार व सामग्री जप्त कर आरोपी शेख आदिल, शेखर चौबे, शुयश उर्फ चौटू चौबे, बाबू सिंधी के विरूद्ध अपराध थाना में धारा 25(1-बी)(ए), 25(1-ए),249(बी) के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी शेख आदिल की थाना माढोताल के हत्या के प्रकरण व ग्वारीघाट के हत्या के प्रयास के प्रकरण में भी गिरफ्तारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी शेख आदिल, छोटू चौबे गैंग का सक्रीय सदस्य है।

विदित हो कि आरोपी शेख आदिल का साथी संगठित अपराधों का सरगना कुख्यात बदमाश छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है जिसकी आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुये 2 माह पूर्व छोटू चौबे को एनएसए मे गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर मे निरूद्ध कराया गया है।

उल्लेखनीय भूमिका- हत्या व हत्या के प्रयास के प्रकरणों में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हथियार जप्त करने में थाना प्रभारी अपराध डीएसपी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में अपराध थाना के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रशांत सोलंकी, संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक मनीष सिंह, सुतेन्द्र यादव, आरक्षक प्रीतम उपाध्याय, शिव सिंह, अजीत कुमार, सत्येन्द्र बिसेन, मुकेश परिहार, इंद्रजीत, संतोष शाह, राजेश मिश्रा, राजेश मात्रे, आशुतोष की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें