Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

तेंदूखेड़ा पुलिस ने 21 लाख की 130 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी : आलू की बोरियों के बीच ले जा रहे थे छिपाकर,बाहन छोड़कर आरोपी फरार,जबलपुर से भोपाल तरफ एन एच 45 से ले जा रहे थे

Aditi News Team

Fri, Aug 7, 2026

*तेंदूखेड़ा पुलिस ने 21 लाख की 130 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी*

*आलू की बोरियों के बीच ले जा रहे थे छिपाकर*

*बाहन छोड़कर आरोपी फरार*

*जबलपुर से भोपाल तरफ एन एच 45 से ले जा रहे थे*

तेंदूखेड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक महिंद्रा पिकअप बाहन में छिपा कर ले जा रही लगभग 130 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।जबलपुर से भोपाल तरफ जा रही इस पिकअप में पीछे तरफ आलू की बोरियां रखी हुई थी। और बीच में शराब की पेटियां थीं। चेकिंग ड्यूटी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक सफेद कलर की महिंद्रा पिकअप बाहन क्रमांक एम पी 04 डब्ल्यू ए 8827 में अंग्रेजी शराब जा रही है। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को का मार्गदर्शन लेकर नाकेबंदी कर दी। पुलिस को देख बाहन रांग साइड से भागने के सक में मौके पर पहुंचकर धर दबोचा लेकिन ड्राइवर बाहन छोड़कर फरार हो गया। हमारे प्रतिनिधि को अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अभिनव मिश्रा ने बताया कि जप्त की गई शराब में 8 पी एम अंग्रेजी शराब 20 पेटी बैगपाइपर 750एम एल 33 पेटी मैजिक मूवमेंट 10पेटी आफीसर च्वाइस 20 पेटी बैगपाइपर क्वार्टर 47 पेटी तथा 08 बोरी आलू जप्त किए गए हैं। इसमें शराब की अनुमानित लागत 1119924 रुपये है और बाहन सहित अनुमानित कीमत 21 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने बाहन और अज्ञात चालक के विरुद्ध धारा 34 (2)के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।इस महत्वपूर्ण सफलता में तेंदूखेड़ा पुलिस की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें