Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

जैन मंदिर सहित धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का नरसिंहपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश

पुजारी एवं कॉलोनी वासियों ने गाडरवारा थाने में की शिकायत

बाहर राज्य/जिले से काम करने के बहाने लडकिया बुलाकर ग्राहको को सप्लाई करने वाले

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी अधारताल पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में

पीड़िताओं ने आरोप है कि रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं, बार-बार चक्कर लगाने के बाद आश्वाशन ही मिला

अनैतिक देह व्यापार के कृत्य में लिप्त सैक्स रैकिट का 1 आरोपी गिरफ्तार : बाहर राज्य/जिले से काम करने के बहाने लडकिया बुलाकर ग्राहको को सप्लाई करने वाले

Aditi News Team

Fri, Jul 31, 2026

बाहर राज्य/जिले से काम करने के बहाने लडकिया बुलाकर ग्राहको को सप्लाई करने वाले अनैतिक देह व्यापार के कृत्य में लिप्त सैक्स रैकिट गिरोह का 1 आरोपी गिरफ्तार

महिला थाना में साउथ 24 परगना थाना गाईघाटा पश्चिम बंगाल निवासी 39 वर्षिय महिला के द्वारा लिखित शिकायत की कि वह वर्तमान मे दिल्ली मे रहकर घर मे झाडू पोछा का काम करती थी। उसके मोबाईल पर एक मोबाईल नम्बर से दीपक नाम के व्यक्ति से सम्पर्क करते हुये कहा जबलपुर आ जाओ अच्छा काम दिला दूंगा। जिस पर दिल्ली से जबलपुर दिनॅाक 11-7-26 को आ गयी , जबलपुर में उसे दीपक ने गोरखपुर में एक होटल में दिनॉक 12-7-26 को सुबह रूकवाया तथा शाम को दीपक ने उसे फोन कर कहा कि तुम्हे एक ग्राहक के साथ जाना है, उसे खुश करना है जो तुम्हे 500 रूपये देगा, उसने गलत काम करने से मना किया तो उसे कहा तुम्हे यही काम करना पडेगा, अच्छा पैसा मिलेगा, नहीं करोगी तो जान से खत्म कर दूंगा। धमकी देते हुये जबरन इस अवैध धंधे में धकेल दिया। उसी रात कई व्यक्तियों को उसके पास भेजा, जिन्होंने इस अवैध कार्य के बाद पैसे दिए, लेकिन पूछने पर पता चला कि पैसों का बड़ा हिस्सा दीपक ने पहले ही ले लिया था। उसके बाद, एक अन्य व्यक्ति, अरविन्द, का फोन आया जिसने काम दिलाने के बहाने उसे दूसरे होटल बुलाया। जहा उसे अन्य लड़कियों के साथ रखा गया। अरविन्द ने भी उसे डराकर और जान से मारने की धमकी देकर जबरन देह व्यापार में शामिल करते हुये कई लोगों को उसके पास भेजा और उसके हिस्से की कमाई भी खुद रख ली। जब उसने विरोध किया, तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे वापस जाने से रोका। बाद में, उसे अन्य होटलों में स्थानांतरित किया गया जहाँ अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा उसे विवश कर अवैध देह व्यापार कराया गया।

उसे काम का लालच देकर और फिर डरा-धमका कर जबलपुर में रुकने के लिए मजबूर किया गया। उसके पास पैसे न होने के कारण वहं अपने घर वापस नहीं जा पा रही थी।

शिकायत जांच पर दीपक ,अरविंद रोशनी पटेल ,शिव चौधऱी द्वारा लालच देकर जबरदस्ती होटल मे रुकने के लिए विवश कर अवैध रूप से देह व्यापार कराने तथा देह व्यापार से मिले पैसे का लाभ लेकर उपयोग करने तथा गाली गलौच कर पैसे न देने पाये जाने पर महिला थाना मे अपराध क्र 40/26 धारा - 143(2),3(5),296(इ),351(2)बीएनएस 3,4,5,6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) के मार्गनिर्देशन में महिला थाना प्रभारी श्रीमति मंजू शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम द्वारा तलाश पतासाजी करते हुये आरोपी दीपक धानुक अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ आरोपी द्वारा पूरा नाम दीपक धानुक पिता नंदलाल धानुक उम्र 29 साल निवासी मन 45 बाजपेयी कंपाउंड सदर पेंटीनाका थाना केंट बताया जिसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल जप्त करते हुये चौक करने पर व्हाटसप चौट मे ग्राहको के पास भेजी गयी लडकियो की तस्वीरे सामने आयी । जिसके सम्बंध मे सघन पूछताछ करने पर जिला जबलपुर मे संचालित कई होटलों में बाहर राज्य / जिले से काम करने के बहाने लडकिया बुलाकर ग्राहको को सप्लाई करना , ग्राहको से 2000 रुपये लेना व काम करने वाली लडकी को कुछ घंटे के 500/- रुपये व 500/- रुपये होटल मे देना व बाकि शेष पैसे स्वंय रखकर अवैध लाभ अर्जित करना स्वीकार करते हुये अरविंद उर्फ प्रियांशु , रोशनी पटेल , शिवकुमार उर्फ आकाश के साथ मिलकर देह व्यापार करना बताया । आऱोपी दीपक धानुक को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करते हुये प्रकरण के अन्य आरोपियो की तलाश जारी है।

Tags :

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें