Tuesday 19th of May 2026

ब्रेकिंग

जिला स्तरीय निरीक्षण दल की कार्रवाई, उपार्जन कार्य से किया गया पृथक

व्यापारी की दुकान पर फायर करने वाले संगणित गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग 2026

स्वास्थ्य विभाग एवं सेवांकुर भारत प्रकल्प के बीच हुआ एम.ओ.यू.

आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएँ दी

पिपरिया में व्यापारी से फिरोती की मांग करने वाले,धमकाने वाले गिरफ्तार : व्यापारी की दुकान पर फायर करने वाले संगणित गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, May 18, 2026

पिपरिया में व्यापारी सचिन जायसवाल से फिरोती की मांग करने वाले और धमकाने के लिये व्यापारी की दुकान पर फायर करने वाले संगणित गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 15.05.2026 को फरियादी सचिन जयसवाल दुकान संचालक सचिन इलेक्ट्रानिक दवारा शिकायत कि गयी कि जब वह दुकान पर 04/00 बजे अपना काम कर रहा था तभी दो बदमाश उसकी दुकान पर आये जिसमे से एक बदमाश दुकान के अंदर आया और उसने एक गुलाबी रंग की पर्ची दी जिसमे लिखा था रज्जू पुर्विया की तरफ से गिफ्ट और 05 लाख रूपये फिरौती की मांग की बाहर जाकर बदमाश ने पिस्टल से दुकान की तरफ फायर किया जो मिस फायर हुआ और आरोपीगण मौके से भाग गये जब फरियादी थाने की तरफ रिपोर्ट करने आया तो दो अन्य बदमाशों ने फरियादी की दुकान पर तीन राऊंड फायर किया उक्त घटना पर थाना पिपरिया मे अपराध क्र. 226/26 धारा 308(5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्ण एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन नर्मदापुरम, एसडीओपी मोहित कुमार यादव पिपरिया द्वारा टीमें गठित कि गयी जिस टीम द्वारा रायसेन देहगांव, भोपाल, नर्मदापुरम, सोहागपुरं, पचमढी, में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है शेष चार अभी भी फरार है जबकि घटना की योजना बनाने वाला बदमाश रज्जु पुर्विया पूर्व से ही बड़वानी जेल में बंद है जिसे भी प्रकरण मे आरोपी बनाया गया है। घटना दिनांक को वायरल सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर थाना प्रभारी पिपरिया मंगलवारा को पता चला कि दुकान के अंदर धमकी देने वाला रायसेन का कुख्यात चोर आमिर खान पिता चमन खान है जो अपनी पहचान बदलकर छुपा हुआ है उक्त सूचना पर थाना प्रभारी पिपरिया, थाना प्रभारी बनखेडी, उनि राजेन्द्र कुशवाहा, उनि किशन उड़के, की एक टीम ने आमिर को धर दबोंचा और दुकान पर फायरिंग करने की योजना व अन्य बदमाशो के संबध मे पूछताछ कि तो आमिर ने बताया कि रज्जू पुर्विया बडबानी जेल मे बदं है जिससे मुलाकात के लिये जितू ठाकुर जाया करता था रज्जू ने जित्तू ठाकुर को एक गैंग बनाकर पिपरिया के व्यापारियो के धमकी देने के लिये कहा और न मानने पर किसी एक व्यापारी की दुकान पर फायरिंग करने के लिया भी कहा। जीतू ठाकुर और मै अशोक नगर जेल मे बंद थे जीतू ठाकुर और राम गोस्वामी ने वर्ष 2016 मे अशोकनगर मे ढाबे पर मर्डर किया था उसी मामले मे दोनो आजीवन कारावास मे जेल मेरे साथ थे। तब से मै इन दोनो को जानता हूं, रज्जू के साथ नर्मदापुरम जेल मे करण पुर्विया और अकिंत पुर्विया भी सोहागपुर के अपराध क्र 229/2021 धारा 294,323,147,148,302 भादवि मे आजीवन कारावास काट रहे थे। इन सब को एकत्रिक करके जीतू ठाकुर ने एक गैंग तैयार कि और घटना दिनांक को पिपरिया मे फायरिंग की जिस पिस्टल से फायर किया गया था वह पिस्टल जीतू ठाकुर ने नर्मदापुरम के साहिद खान उर्फ भूरा कवाडी से 40 हजार मे खरीदी थी। प्रकरण मे अब तक जीतू ठाकुर, आमिर खान, एवं साहिद खान उर्फ भूरा कबाडी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं घटना में प्रयुक्त अग्रेजी पिस्टल भी जप्त कर ली गयी है शेष आरोपी फरार है जिसके लिये टीम पूर्व से रवाना है जिन्हे भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। दबिश के दौरान पुलिस के हाथ वर्ष 2005 से फरार आरोपी बीरू उर्फ विरेन्द्र पिता रमेश राजपूत ऊम्र 28 साल निवासी नर्मदापुरम भी हाथ लगा जो 04 स्थायी वारंट मे कई सालो से फरार चल रहा था जो आरोपी जीतू ठाकुर का सगा भाई भी है।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. जित्तू उर्फ़ जितेंद्र पिता सुरेंद्र राजपूत उम्र 40 साल निवासी व्ही. व्ही. गिरी वार्ड पिपरिया हाल रवि तवर का मकान लाईफ स्टाईल मालाखेडी रोड,नर्मदापुरम

2. आमिर खान पिता चमन खान उम्र 38 साल निवासी वार्ड न 14 राहुल नगर मरघट के सामने रायसेन

3. साहिद उर्फ भूरा कबाडी पिता बाबूखान उम्र 45 साल निवासी बीटीआई रोड वार्ड नं. 26 नर्मदापुरम थाना कोतवाली नर्मदापुरम

पुलि ने इनसे एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, जप्त किए ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा नर्मदापुरम

जरूरी खबरें