Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

पहचान हेतु स्टेशन मास्टर मदनमहल द्वारा लिखित सूचना जीआरपी मदनमहल को दी गई

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ग्राम पुरा दफाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई

24 घंटे में दो बड़े मामले आए सामने, कहीं लव जिहाद तो कहीं बलात्कार,दोनों आरोपी गिरफ्तार

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

लव जिहाद और बलात्कार के दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में : 24 घंटे में दो बड़े मामले आए सामने, कहीं लव जिहाद तो कहीं बलात्कार,दोनों आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Jul 3, 2026

24 घंटे में दो मामले एक तो लव जिहाद दूसरा युवती से बलात्कार दोनों आरोपी गिरफ्तार

जिले में लगातार अपराधों में हो रहा इजाफा कहीं लव जिहाद तो कहीं बलात्कार, 24 घंटे में दो बड़े मामले आए सामने, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया - जिले के चंदिया थाना अंतर्गत चंदिया नगर से 24 घंटे में दो बड़े मामले सामने आये जिसमें पहला तो ऐसा मामला सामने आया जिसमें धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के पवित्र पेशे को शर्मशार कर दिया l

पहले मामले में लव जिहाद का सनसनी खेज मामला सामने आया जिसमें पीड़िता की शिकायत पर आरोपी प्राइवेट प्रैक्टिशनर डॉक्टर मोहम्मद हारून खान के खिलाफ मामला. हुआ कायम पीड़िता के आरोपों के आधार पर पुलिस ने चंदिया में क्लिनिक संचालित करने वाले आरोपी डॉक्टर मोहम्मद हारून खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

उमरिया जिला निवासी एक पीड़ित महिला की शिकायत पर लव जिहाद और ब्लैकमेलिग के आरोप मे के जी एन क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर मोहम्मद हारून खान को उमरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय मे पेश कर दिया है, मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि आरोपी डॉक्टर हारून चंदिया क्षेत्र में एक क्लिनिक संचालित करता है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर भाजपा नेता अभिषेक सिंह परिहार बन कर और अपने मस्तक पर टीका लगा कर उससे दोस्ती की और बातचीत शुरू की। महिला का कहना है कि विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब उसे आरोपी की वास्तविक पहचान की जानकारी मिली और उसने उसका विरोध किया तब आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे लगभग 8 लाख रुपए भी ऐठ लिए जब आरोपी ने और पैसे की डिमांड की तो पीड़ित युवती ने चंदिया थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

वहीं दूसरे मामले में चंदिया थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीया युवती के साथ मौलाना इस्तियाक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया जिसमें आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने के बाद युवती को ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिसकी जानकारी परिवार को लगते ही पुलिस को सूचना दिए और युवती को जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा युवती को खून चढ़ाया जा रहा है, वहीं बताया गया कि युवती की ब्लीडिंग रुकने का नाम नहीं ले रही चिकित्सक प्रयासरत हैं, पुलिस तत्काल एक्शन में आई और आरोपी मौलाना इस्तियाक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है l

दोनों मामलों में एस डी ओ पी उमरिया पुन्नू सिंह परस्ते ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, चैट रिकॉर्ड और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी, ताकि पूरे घटनाक्रम की सत्यता सामने आ सके, और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से जेल भेज दिया गया है l वहीं दूसरे आरोपी मौलाना इस्तियाक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है, एवं और भी जो जांच में सामने आयेगा उस आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी l

वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आरोपी का एक सोशल मीडिया चैट भी वायरल हो रहा है जिसमे यह दिख रहा है की "मै हिंदू युवती के साथ ऐसा ही खिलवाड़ करता रहता हूँ" अब इस चैट में कितनी सत्यता है, यह तो पुलिस जांच में ही सामने आयेगा, लेकिन इतना तो तय है कि इस तरह के अपराध पर तत्काल फैसला होना चाहिए ताकि ऐसे नर पिचासों को बचने का मौका न मिल सके l

Tags :

पुलिस अधीक्षक उमरिया

जरूरी खबरें