Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 623.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है

रोगी कल्याण समिति की बैठक में चिकित्सा उपकरण, मानव संसाधन एवं अस्पताल सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

29 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2026 तक काशी (वाराणसी) तीर्थ यात्रा प्रस्तावित : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

Aditi News Team

Thu, Aug 20, 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित

आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

नरसिंहपुर।मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 29 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2026 तक काशी (वाराणसी) तीर्थ यात्रा प्रस्तावित है। यात्रा मार्ग सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर, काशी (वाराणसी), गया, जबलपुर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम एवं सीहोर निर्धारित किया गया है। इस यात्रा के लिए जिले को कुल 196 सीटें आवंटित की गई हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शासन द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी तीर्थ यात्राओं के लिए आवेदन-पत्रों का पंजीयन ई-गवर्नेंस द्वारा निर्मित पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। काशी (वाराणसी) तीर्थ यात्रा के लिए पात्र इच्छुक नागरिकों के आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित कार्यालयों में फ्लेक्स बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें तीर्थदर्शन योजना के आवेदन प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारी का नाम एवं मोबाइल नम्बर प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि इच्छुक पात्र नागरिकों को आवेदन करने में सुविधा हो।

जिले में निर्धारित सीटों के विरुद्ध अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के आवेदन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के लिए आवंटित सीटों की पूर्ति नहीं होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। जिला प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत काशी (वाराणसी) तीर्थ यात्रा के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ उठाएं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

जरूरी खबरें