Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

क्लीनिकों को किया तत्काल प्रभाव से सील : कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी अधारताल पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में

Aditi News Team

Thu, Jul 30, 2026

क्लीनिकों को किया तत्काल प्रभाव से सील

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी अधारताल श्री पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में 28 एवं 29 जुलाई को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित संदिग्ध क्लीनिकों एवं चिकित्सा संस्थानों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री शाहीन मोहम्मद खान जो कि होम्योपैथी डिग्री धारक द्वारा संचालित शाहीन दवाखाना बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का उपचार करते हुए पाया गया। इसी प्रकार श्री निसार अंसारी द्वारा संचालित रहमानी सिफाखाना क्लीनिक में बिना किसी सक्षम डिग्री के एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का उपचार किया जाना पाया गया।

जांच के दौरान दोनों संस्थानों से एलोपैथिक दवाइयां एवं उपचार संबंधी सामग्री बरामद की गई। निरीक्षण दल जिसमे तहसीलदार अधारताल श्री वीर बहादुर धुर्वे एवं शासकीय चिकित्सक डॉ शत्रुघन दाहिया एवं डॉ के के वर्मा तथा हनुमानताल थाने से पुलिस बल द्वारा आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।

प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दोनों क्लीनिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई मे दवाईयों के सेम्पल जब्त करते हुए अगली कार्यवाही तक क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से सील कर बंद कर दिया गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

अनुविभागीय अधिकारी अधारताल पंकज मिश्रा के

जरूरी खबरें