Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

नर्मदा घाट पर सफाई एवं जल साधना : गायत्री परिवार द्वारा हरिद्वार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में जल स्रोत सफाई अभियान के तहत

Aditi News Team

Wed, May 27, 2026

नर्मदा घाट पर सफाई एवं जल साधना

गाडरवारा । गंगा दशहरा पर गायत्री परिवार द्वारा हरिद्वार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में जल स्रोत सफाई अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान करते हुए नर्मदा जी के ककरा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। विगत वर्ष की भांति प्रातः आठ बजे से दस बजे तक दो घंटे पचास साठ परिजनों द्वारा घाट पर फैले कचरे फूल,नारियल बूच, अगरवत्ती पन्नी,कागज सडे गले कपड़े बीनकर उचित निपटारा किया। सभी परिजन कचड़ा बीनने प्लास्टिक बोरी, बाल्टी,जाली, फावड़ा लेकर पहुंचे थे।सारे कचड़े को दूर गड्ढे में दबा कर नष्ट किया।तत्पश्चात नर्मदा जल में बैठकर गायत्री मंत्र जप, चालीसा पाठ, नर्मदा स्त्रोत पाठ,मौन साधना की गई। घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं की बीच में प्रसाद वितरण के रूप में नुकती तथा मठा वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सफाई कार्य में श्रमदान करने में जिला प्रतिनिधि विनोद श्रीवास्तव,भरत प्रजापति चिरहकला, राजेश कुमार कौरव ट्रस्टी सदस्य गायत्री शक्तिपीठ ,ड्रां राजेंद्र दुबे, गीता प्रसाद कौरव तहसील समन्वयक,अखिलेश शर्मा,अभिषेक कौरव, राजेश शर्मा, ट्रस्टी सदस्य सुरेश गुप्ता,रजनीश राय, तुलसीकांत श्रीवास्तव ,राजा श्रीवास्तव, अश्विनी उर्फ अस्सी जैन , दुर्गेश, प्रदीप, शिवाय,सुनील सोनी के अलावा मात्र शक्ति से श्रीमती कल्पना कौरव,रमा गुप्ता , ट्रस्टी सदस्य मनोरमा श्रीवास्तव,नीलम धानुका, पूनम,रजनी,रेखा, कविता, अंजलि, स्वाति , आकांक्षा, जूही का सराहनीय सहयोग रहा। नर्मदा तट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार के सफाई अभियान,जन जागरण अभियान की सराहना करते हुए सहयोग तथा समर्थन दिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गायत्री परिवार गाडरवारा

जरूरी खबरें