Wednesday 5th of August 2026

ब्रेकिंग

60 प्रतिशत मूंग उपार्जन वाले किसानों को मिलेगी केंद्र परिवर्तन की सुविधा

गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक गो-प्रतिष्ठा संकल्प कांवड़ यात्रा संपन्न

नरसिंहपुर गाडरवारा के आसपास के ग्रामीणों ने SDM कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर की अवैध वसूली गए रू.वापिस कराने की मांग की

मप्र.पटवारी संघ भोपाल के आवाहन पर गाडरवारा एवं सांईखेड़ा के पटवारी बस्ता जमा कर हड़ताल पर बैठे

गाडरवारा में मूंग खरीदी व्यवस्था में सुधार एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन

गाडरवारा तहसील में 5 रु.की किसान मित्र योजना या ₹12 हजार की अवैध वसूली : नरसिंहपुर गाडरवारा के आसपास के ग्रामीणों ने SDM कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर की अवैध वसूली गए रू.वापिस कराने की मांग की

Aditi News Team

Wed, Aug 5, 2026

गाडरवारा तहसील में 5 रु.की किसान मित्र योजना या ₹12 हजार की अवैध वसूली?

नरसिंहपुर जिले में गाडरवारा के आसपास के ग्रामीणों ने SDM कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर की अवैध वसूली गए रूपये वापिस कराने की मांग की

10 से अधिक ग्रामीणों ने जनसुनवाई में लगाया आरोप—योजना की जानकारी छुपाकर 5 से 12 हजार रुपये तक की अवैध वसूली, जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन पर गंभीर आरोप।

मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना, जिसका उद्देश्य किसानों को बेहद कम शुल्क पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराना है, अब गंभीर सवालों के घेरे में है। गाडरवारा की मंगलवार जनसुनवाई में पहुंचे 10 से अधिक ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर योजना की जानकारी छुपाकर हजारों रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। शिकायत में विभाग के एक जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन के नाम भी दर्ज किए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

गाडरवारा। मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मंगलवार की जनसुनवाई में बड़ा मामला सामने आया। खड़ई ग्राम पंचायत सहित कई गांवों के 10 से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय गाडरवारा पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की ₹5 वाली किसान मित्र योजना की जानकारी उनसे जानबूझकर छुपाई गई और बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर ₹5 हजार से ₹12 हजार तक की अवैध वसूली की गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चिचली विद्युत केंद्र में पदस्थ जूनियर इंजीनियर रोहित यादव और लाइनमैन नर्मदा प्रसाद चौधरी ने स्वयं गांवों में पहुंचकर किसानों से नकद और PhonePe के माध्यम से पैसे लिए।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें न तो योजना की सही जानकारी दी गई, न किसी प्रकार की रसीद दी गई और न ही आवेदन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। किसानों का आरोप है कि पूरी प्रक्रिया को अपारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया।

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि केवल एक गांव ही नहीं, बल्कि निभौरा, विजनपुर, पिपरिया कला, खड़ई, सिलेठी सहित चिचली विद्युत केंद्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के उपभोक्ताओं से भी इसी तरह रुपये वसूले गए। ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि पूरे क्षेत्र की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो बड़े स्तर पर अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में खड़ई ग्राम पंचायत के 10 से अधिक ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की विभागीय जांच भी गंभीरता से नहीं की गई, जिसके कारण कथित दोषियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि उस समय निष्पक्ष जांच होती, तो आज यह मामला और स्पष्ट रूप से सामने आ चुका होता।

अब किसानों ने एसडीएम से पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने, अवैध रूप से वसूली गई राशि वापस दिलाने तथा पूरे चिचली विद्युत केंद्र के अंतर्गत हुए सभी कनेक्शनों की जांच कराने की मांग की है।

बड़ा सवाल

क्या किसानों के नाम पर चल रही जनकल्याणकारी योजना में भ्रष्टाचार का खेल हुआ, या फिर शिकायतें बेबुनियाद हैं? इसका जवाब अब निष्पक्ष प्रशासनिक जांच ही दे सकेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा एसडीएम प्रगति वर्मा

जरूरी खबरें