Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने पावर हाउस में लगाया ताला : कल्याणपुर में समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

Aditi News Team

Tue, Jul 28, 2026

विद्युत कटौती से परेशान कल्याणपुर के ग्रामीणों ने पावर हाउस में लगाया ताला,

समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कल्याणपुर। लगातार हो रही विद्युत कटौती, लोड शेडिंग तथा गांव की कई डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मर) से जुड़े फीडरों में करंट न आने की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को कल्याणपुर पावर हाउस में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। बार-बार बिजली कटने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक लोड शेडिंग बंद नहीं की जाती, गांव की खराब विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं होता तथा जिन डीपी और लाइनों में करंट नहीं पहुंच रहा है, उनसे संबंधित सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक पावर हाउस का ताला नहीं खोला जाएगा।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए और सभी तकनीकी खामियों का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।

Tags :

गाडरवारा एसडीएम

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें