सिवनी अपर कलेक्टर का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त से ट्रैप : एसडीएम द्वारा खिलाफ में पारित आदेश को पक्ष में करवाने मांग रहा था घूस
Aditi News Team
Wed, Jun 17, 2026
सिवनी में अपर कलेक्टर का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त से ट्रैप
एसडीएम द्वारा खिलाफ में पारित आदेश को पक्ष में करवाने मांग रहा था घूस
सिवनी। आवेदक संतोष सिंह सिसोदिया के ग्राम छपारा में पैतृक भूमि पर जामुन एवं अन्य वृक्ष लगे हुए थे। जो खसरा के कॉलम no 12 में दर्ज थे। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ पेड़ काटने की सूचना आवेदक द्वारा संबंधित थाने में कर दी थी। लेकिन विरोधी पक्ष ने इसकी शिकायत से एसडीएम कार्यालय लखनादौन में कर दी थी, जिसमें आवेदक के विरुद्ध निर्णय हुआ था।
जिसकी अपील आवेदक द्वारा एडीएम कार्यालय लखनादौन में की थी वहां पर पदस्थ रीडर माधव प्रसाद तिवारी द्वारा आवेदक के पक्ष में निर्णय कराने के लिए 30000 रुपए की मांग की गई बाद में 20000 रूपये पर लेने देन तय हुआ। जिसके चलते दिनांक 16 जून को रीडर माधव प्रसाद तिवारी को एडीएम कार्यकाल सिवनी से 20000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल में निरीक्षक श्रीमति उमा कुशवाह,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
लोकायुक्त निरीक्षक श्रीमति उमा कुशवाह,
निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया
जबलपुर लोकायुक्त दल