बगैर किसी अनुमति के हरे-भरे वृक्षों को किसकी इजाजत से काटा जा रहा : ग्राम जोहारिया इंदिरा आवास कॉलोनी थाना करेली में वन विभाग के आला अधिकारी कब लेंगे संज्ञान और कब करेंगे कार्यवाही
Aditi News Team
Sat, May 16, 2026
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी
बगैर किसी अनुमति के हरे-भरे जंगली वृक्षों को काटा जा रहा जिम्मेदार ध्यान दें
जौहरिया ग्राम मे भोले भाले गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों की जमीने ओने पौने मनमाने भाव मे खरीद कर आसपास के ग्रामीणों के आसियाना सहित हरे भरे पेड़ पौधों व बृक्षाँ को काटकर जड़ से उखाड़कर उनके नामों निशान तक मिटा रहे दबँग अमीर राजनेता।
गत वर्षो से लेकर अभी तक जौहरिया ग्राम मे हाइवे से लगी वेश कीमती जमीनो को उनके भूस्वामियों की आर्थिक मजबूरी का भेजा फायदा उठाकर करोड़ो की जमीने महज कुछ लाख रुपयों मे राजनैतिक रसूकदार दबँगो के द्वारा ऐसी जमीनो की खूब खरीद फरोख्त हो रहीं है जिससे जो लाभ इन भूमिस्वामी ग्रामीणों को मिलना चाहिए वह फायदा उनको न मिलकर इस दबँगो को मिल रहा है इतना ही काफिर नहीं। उनके द्वारा खरीदी इन जमीनो के आसपास रहने वाले दिहाड़ी मजदूरों व गरीब तबके के लोगों के मकानों को भी नाओ मे आयी खुद की जमीन बताकर उनके मकानों को जेसीवी मशीन लाकर तोड़ने की धमकी इन दबँगो द्वारा जौहरिया ग्राम के ग्रामीणों को दी जा रही है, इतने के अलावा यहाँ मौजूद अनेकों वर्षो से खड़े हरे भरे फलफूल दार छायादार हरे भरे कई वृक्ष को बिना कोई सक्षम अधिकारी के मशीन लगाकर काट दिया गया है और जेसीबी मशीन लगाकर उन पेड़ो क़ी जड़ों को भी उखाड़कर उनके नामों निशान तक मिटा दिए गए है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा वन विभाग राजस्व विभाग सहित पुलिस थाने मे भी क़ी गई है।
लेक़िन अभी तक किसी भी विभाग द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं क़ी गई है यहाँ इस ग्राम जोहारिया मे यह कोई पहला मामला नही है पहले ही यहाँ पर और भी राजनैतिक रसूखदार दबँग धनपतियों द्वारा सस्ती जमीने खरीद कर राजस्व विभाग से मिलीभगत करते हुए अपने प्रभाव मे लेकर राजस्व नक्शा मे भी हेराफेरी करते हुए राजस्व आवादी क़ी सीमाएं ही दवा कर सैकड़ो वर्षो से ऱह रहे ग्रामीणों क़ी पुस्तेनी भूमियो को अपना बताकर ग्रामीणों के मकानों क़ी अपनी भूमि बताकर उनके मकानों को जमीदोज करने क़ी धमकिया आए दिन देते रहते है और वेबजह मानसिक रूप से परेशान करते है. ग्राम मे शेष बची हुई शासकीय भूमियो को भी अपने अतिक्रमण किए हुए है। लेक़िन बिभिन्न शासकीय बिभागों मे उच्च पदों पर उनके करीबी होने से एवं स्वयं उनके अच्छे राजनैतिक पदों पर आसीन होने के कारण ग्रामीणों क़ी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है और ग्राम जौहरिया मे ये भूमाफिया ग्रामीणों पर घोर अत्याचारी बन कर उनको परेशान कर रहे है। यदि ग्रामीणों क़ी शिकायत के वाबजूद भी कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है इन भूमाफिया दबँगो पर कोई कार्यवाही नहीं होती है और ये दबँग अपनी हटधर्मी नहीं छोड़ते है तो ग्रामीण जन आंदोलन भी करने मजबूर होंगे जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन क़ी होगी।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
वन विभाग नरसिंहपुर