Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

सिहोरा विधायक की अगुवाई में पुनर्गठन आयोग से मिलेंगे सिहोरा वासी : जनप्रतिनिधियों से लेंगे सिहोरा जिला संबंधी समर्थन पत्र लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की हुई बैठक

Aditi News Team

Sun, Aug 2, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

सिहोरा विधायक की अगुवाई में पुनर्गठन आयोग से मिलेंगे सिहोरा वासी

जनप्रतिनिधियों से लेंगे सिहोरा जिला संबंधी समर्थन पत्र

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की हुई बैठक

सिहोरा - सिहोरा विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से सिहोरा जिला बनाए जाने संबंधी समर्थन पत्र लेकर सिहोरा वासी सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के नेतृत्व में मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग से मिलकर सिहोरा जिला का अपना दावा प्रस्तुत करेंगे। ऐसा निर्णय लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की रविवार को सिहोरा में आयोजित हुई बैठक में लिया गया।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश -

विदित हो कि इससे पूर्व 26 दिसंबर 2025 को सिहोरा जिला के लिए आंदोलित सिहोरा वासियों को लेकर सिहोरा विधायक मुख्यमंत्री से भोपाल में मिले थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सिहोरा वासियों द्वारा प्रेषित ज्ञापन को परीक्षण के लिए राजस्व विभाग को प्रेषित कर दिया। चूंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया है इसलिए राजस्व विभाग ने इस पूरे मामले को पुनर्गठन आयोग को प्रेषित करते हुए सिहोरा जिला के ज्ञापन का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उक्त पत्र की प्रति लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति को प्राप्त होते ही समिति ने यह बैठक आयोजित की और यह निर्णय लिया कि शीघ्र ही वे विधायक के नेतृत्व में आयोग से मिलेंगे।

समर्थन पत्र हेतु कमेटी गठित -

विधायक सिहोरा,बड़वारा,बहोरीबंद एवं मझौली तथा जिला पंचायत सदस्यों से सिहोरा जिला के लिए मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित पत्र प्राप्त करने हेतु एक समिति का गठन बैठक में किया गया।इस समिति में शिशिर पांडे,रमेश पटेल,राकेश पाठक,बिहारी पटेल,अनिल जैन,कृष्ण कुमार कुररिया,विकास दुबे,संतोष वर्मा होंगे।पूर्व विधायक दिलीप दुबे एवं राजेश दाहिया इस हेतु इस समिति का मार्गदर्शन करेंगे।

15 अगस्त से पूर्व आयोग से मिलेंगे -

समर्थन पत्र प्राप्ति के पश्चात समिति के सदस्य विधायक संतोष बरकड़े की अगुवाई में भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग से मिलकर अब तक की हुई कार्रवाई के विषय में जानकारी लेंगे तथा एकत्रित समर्थन पत्र समिति को सौंपेंगे ।समिति ने यह भी कहा कि सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के आगे आने तथा मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं पत्र पुनर्गठन आयोग को प्रेषित किए जाने से सिहोरा जिला की वर्षो से लंबित मांग पूरी होने के दिन निकट आ रहे हैं।

इस बैठक में समिति के राजेश दाहिया,बिहारी पटेल,संतोष वर्मा ,नितेश खरया, जितेंद्र श्रीवास, अभिषेक जैन, आनंद प्रकाश जैन,संतोष पांडे, प्रदीप दुबे, राकेश पाठक ,संतोष पांडे, सुशील काछी,कृष्ण कुमार कुररिया, रमेश पटेल ,सुशील जैन,गुड्डू कटैहा आदि उपस्थित थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति

जरूरी खबरें