Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

खितौला जैन समाज की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब : महिलाओं ने निभाई विशेष भूमिका

Aditi News Team

Mon, Mar 30, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

खितौला जैन समाज की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,

महिलाओं ने निभाई विशेष भूमिका

सिहोरा खितौला जैन समाज द्वारा आज भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों—महिला, पुरुष एवं बच्चों—ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया|शोभायात्रा में विशेष आकर्षण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर अनुशासित रूप से यात्रा में सहभागिता की। महिलाओं की टोली द्वारा विशेष प्रकार का बैंड वाद्य भी प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे आयोजन को अलग ही पहचान दी। विभिन्न प्रकार की झांकियों ने भगवान महावीर के जीवन एवं उनके सिद्धांतों को दर्शाया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।यात्रा के दौरान समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर शोभायात्रा की गरिमा को और बढ़ाया। इसके पश्चात मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधान से सम्पन्न हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर प्रत्येक घरों में मिष्ठान के डिब्बे एवं मंदिर जी के स्टाफ को एवं मंदिर जी के सामने सभी दुकानदारों को दिए गये।

दोपहर 2:00 बजे से भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।

रात्रि 7:00 से आरती एवं भक्तांबर पाठ दीप प्राजूलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के अंत में समाज के लोगों ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य एवं संयम के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। खितौला जैन समाज का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिहोरा खितौला जैन समाज

जरूरी खबरें