Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप

आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने दिलाई इसे विश्व में पहचान" : - निर्यापक मुनि श्री समतासागर

: नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,09 नग नशीले इंजैक्शन जप्त

Aditi News Team

Mon, May 12, 2025
नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,09 नग नशीले इंजैक्शन जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रितेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर नशीले इंजैक्शन जप्त किये गये है। थाना प्रभारी कोतवाली श्री विपिन ताम्रकार ने बताया कि दिनॉक 11-05-2025 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चौकी उखरी अन्तर्गत जयपुर मार्बल के पास गोपाल बाग में एक युवक मेंहदी कलर की शर्ट एवं नीला जींस पहने चेहरे में दाढ़ी रखा है नशीले इंजेक्शन बेचने के लिये जयपुर मार्बल के पास गोपाल बाग में घूम रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पुलिस केा देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम तनुज जैन उम्र 24 वर्ष निवासी समदड़िया काम्पलेक्स चेरीताल बताया तलाशी लेने पर पहने हुये जींस पेंट के दाहिने जेब में एक सफेद रंग की थैली में फेनिरामाईन मैलेट इंजैक्शन आईपी एविल के 9 इंजेक्शन प्रत्येक इंजेक्शन 10 एम एल का होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र.ड्रग कंट्रोल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उल्लेखनीय भूमिका- नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे ंलिप्त आरोपी को पकडने में उप निरीक्षक संजय गुर्जर, आरक्षक रूपेश, विजय की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें