Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर इमारत गिरने की सूचना से इलाके में हड़कंप

आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने दिलाई इसे विश्व में पहचान" : - निर्यापक मुनि श्री समतासागर

: लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत की 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Sun, Jun 1, 2025
लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत की 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 31.05.2025 को थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर के अन्तर्गत ग्राम मानेगाँव रोड करकबेल पुलिया के पास आरोपी संतोष पिता दल्लीचंद पटेल, उम्र 45 साल, निवासी तिंदनी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 10 ग्राम स्मैक कीमती करीबन 1,50,000/- रूपये की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/21 (बी), 29 एन.डी.पी.एस.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। इनकी रही मुख्य भूमिका -उक्त कार्यवाही में स.उ.नि. राजेश तिवारी, प्र.आरक्षक अवधेश पटेल, वरि.आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल, आरक्षक विजय वासुकी की मुख्य भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें