Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

विनम्रता, पुरुषार्थ और सेवा से ही आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है : निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं रक्त दान किया

पीड़ित परिवार से मिलकर कहा- दोषी को सजा दिलाएंगे, गरीब को मिलेगा न्याय

चरनोई भूमि को किसी भी हालत में पट्टे में न दी जाए

: नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता दो देशी पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त,

Aditi News Team

Wed, Aug 6, 2025
नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता दो देशी पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त, गाडरवारा अदिति न्यूज सतीश लमानिया। दिनांक 06.08.2025 को दोपहर करीबन साढ़े 3 बजे पुलिस टीम द्वारा बायपास रोड सोयाबीन प्लांट के पास गाडरवारा में संदेह के आधार पर आरोपी रवि राजपूत पिता रामशंकर राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी महुआखेड़ा, थाना साईखेड़ा, जिला नरसिंहपुर के कब्जे से एक लोडेड अवैध देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस जिसकी कीमती करीबन 40,000 रूपये है, समक्ष गवाहान जप्त किया गया । इसी प्रकार एक अन्य पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.08.2025 को शाम करीबन 4 बजे आजाद ढाबा के सामने गोल्डन सिटी कॉलोनी रोड के बाजू में से संदेह के आधार पर आरोपी रोहित राजपूत पिता खुमान सिंह राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मेहरागाँव जिला रायसेन के कब्जे से एक लोडेड देशी पिस्टल एवं 01 जिंदा बुलेट जिसकी कीमत करीबन 40,000 रूपये है,समक्ष गवाहान जप्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा आरोपीगण को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूद्ध थाना गाडरवारा में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपीगण को माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। दोनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड हैँ। इनकी रही मुख्य एवं सराहनीय भूमिका -उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक के साथ, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, संजय डोंगरे, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सौरभ मिश्रा,प्रदीप गुप्ता, सोहेब खान, सुजीत बागरी, हरिशंकर,देवेन्द्र सोनवंशी की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें