Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: नरसिंहपुर,थाना स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के मामले में 1 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार,

Aditi News Team

Wed, Dec 18, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्रीमती मृगाखी डेका के कुशल नेतृत्व में थाना स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के मामले में 1 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार, खमतरा बायपास रोड नरसिंहपुर में सूने घर में दिन दहाडे चोरी की घटना को दिया था अंजाम। लगभग 01 वर्ष पूर्व खमतरा बायपास रोड नरसिंहपुर निवासी प्रार्थी द्वारा घर में सोने चांदी के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट लेख कराई जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1041/2023 धारा 454,380 भादवि.कायम किया गया जो आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था जिसकी पुलिस द्वारा हर संभव स्थान पर तलाश पतासाजी की जाकर विश्वसनीय मुखविर लगाये गये एक लंबे इंतजार के बाद थाना स्टेशनगंज पुलिस को सफलता प्राप्त हुई जिसमें दुर्गेश ठाकुर उर्फ हरि पिता लक्ष्मी प्रसाद ठाकुर उम्र 25 साल निवासी मुशरान वार्ड, नरसिंहपुर से सघन पूछताछ की गई जिसने उक्त चोरी करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार किया गया एवं एक सोने का कड्डोरा, अंगूठी,चांदी की पायल एवं मोटर सायकल बरामद की गयी । आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही विशेष भूमिका :-चोरी के मामले में लगभग 1 वर्ष से फरार चले आरोपी की की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी, निरीक्षक, हिमलेन्द्र सिंह पटैल, उनि.अर्जुन सिंह, उनि.पन्नालाल, सउनि. सतीश सिंह, प्रआर आशीष, आरक्षक संजय, आरक्षक लक्ष्मी, आरक्षक पूरन, एवं सैनिक राजेन्द्र, सैनिक भूपेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें