Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने पहले घर गिराया, फिर पीछा करने वाले बाइक सवार को रौंदा,

नरसिंहपुर कलेक्टर को जांच कर 4 सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश, शिकायत पर लिया संज्ञान

Kia Seltos कार में बना रखा था तस्करी का गुप्त ठिकाना, दो गिरफ्तार,25 सोने के बिस्कुट बरामद हुए

112पुलिस वाहन ने त्वरीत पहूचाया अस्पताल,कटनी रेफर बरतला में रात्री 9 बजे को हुई घटना, परिवार में मचा हड़कंप

कुण्डलपुर में24 नवंबर को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित

: क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार 03 किलो 144 ग्राम गांजा कीमती लगभग 63 हजार रूपयेे का जप्त

Aditi News Team

Sun, May 18, 2025
क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार 03 किलो 144 ग्राम गांजा कीमती लगभग 63 हजार रूपयेे का जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात श्रीमति सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी एवं नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट/अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग की टीम द्वारा 1 आरोपी को 03 किलो 144 ग्राम गांजा के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी बेलबाग श्री राजकुमार खटीक ने बताया कि दिनांक 17-5-25 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दंगल मैदान पानी की टंकी के पास एक युवक फुल बांह की सफेद टीशर्ट , गले पर गुलाबी गमछा, नीला जींस पहने है अपने पास रखे पिठ्ठू बैग मे अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, दंगल मैदान की पानी की टंकी के पास में मुखबिर के बताये हुलिये का युवक काले रंग का पिठ्ठू बैग लिये खड़ा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम मोह. मआज गनी उम्र 22 वर्ष निवासी बेकरी के सामने गनी होटल वाले वैजनाथ पारा रायपुर थाना मोहधापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर संदेही मोह. मआज गनी के कब्जे में रखे काले रंग के पिठ्ठू बैग को खोलकर देखने पर सेलो टेप से लिपटेे 2 पैकेटं में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला तौल करने पर कुल 3 किलो 144 ग्राम गांजा कीमती 63 हजार रूपये होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से एवं कैसे प्राप्त किया गया के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय भूमिका -आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक विजय सिंह धुर्वे प्रधान आरक्षक प्रेमलाल विश्वकर्मा, विनीत श्रीवास, आरक्षक मोहित राजपूत, मनीष बघेल तथा अपराध थाना प्रभारी श्री शैेलेष मिश्रा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक हितेन्द्र रावत, मोहन सिंह, आरक्षक पंकज सिंह, रितेश शुक्ला, रंजीत यादव, प्रमोद सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें