Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

आज की की सम्पूर्ण जानकारी एवं राशिफल

सायबर क्राईम संबंधित घटना की सूचना सायबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नम्बर 7701050010 राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें

भूमि नामांतरण के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत मांगने के प्रकरण में कलेक्टर सीहोर श्री बालागुरु के. ने जारी किया आदेश

नरसिंहपुर,सांक़ल रोड पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित

जहर बाजार तक पहुंचता, उससे पहले खाकी ने खेल खत्म कर दिया

: क्राईम ब्रांच एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 15 किलो गांजा कीमती लगभग 3 लाख रूपये का एवं नगद 800 रूपये जप्त

Aditi News Team

Fri, Apr 25, 2025
क्राईम ब्रांच एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 15 किलो गांजा कीमती लगभग 3 लाख रूपये का एवं नगद 800 रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात श्रीमती सोनाली दुबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा 15 किलो गांजा के साथ आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री रीतेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि आज दिनांक 25/4/25 को क्राइम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रेल्वे स्कूल के आगे दाहिने तरफ मोड़ पर 2 व्यक्ति जिसमे से एक हरी टीशर्ट, कत्थई रंग की पैंट पहने हुये काले रंग का पिट्ठू बैग तथा दूसरा आसमानी रंग की टीशर्ट नीली जींस पहने हुये लाल रंग का लगेज बैग लिये हुये है दोनों अपने अपने बैगों में मादक पदार्थ गांजा रखे हुये बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे है। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी रेल्वे स्कूल के आगे तुलसीकुंज के सामने स्थित ग्राउंड में आम के पेड़ के नीचे मुखबिर के बताये हुलिये के 2 व्यक्ति बैठे दिखे, जो पुलिस को आता देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम अभिषेक पाण्डे उम्र 31 वर्ष निवासी गॉव बंवधर, पोस्ट धरा जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश वर्तमान पता दुर्गा मंदिर के पास घमापुर एवं रॉबिन सोनकर उम्र 27 वर्ष निवासी सामुदायिक भवन के पास भर्तीपुर छोटी ओमती बताये, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर अभिषेक पाण्डे नगद 500 रूपये एवं पिट्ठू बैग में गांजा तथा रॉबिन सोनकर नगद 300 रूपये एवं ट्राली बैग में मादक पदार्थ गांजा रखे मिला तौल करने पर कुल 15 किलो गांजा कीमती 3 लाख रूपये का होना पाया गया आरोपियों के कब्जे से नगद 800 रूपये एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है। *उल्लेखनीय भूमिका* - आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक गणेश तोमर, सदन दीक्षित, मनोहर पटेल, आरक्षक दिलीप, ओमनाथ गुनगे, रामप्रवेश, तथा थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक गोविंद राय एवं सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक अरविंद की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें