Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: नरसिंहपुर,छात्र ने शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर लगाई आग,शिक्षिका को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया

Aditi News Team

Tue, Aug 19, 2025
रिपोर्टर संदीप राजपूत  छात्र ने शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर लगाई आग,शिक्षिका को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया, 15 अगस्त को साड़ी पहनने पर किया था कमेंट; शिकायत से नाराज होकर घर में वारदात, नरसिंहपुर जिले में मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। एक छात्र ने अपनी शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी क्या है पूरा मामला?, जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर की है। आरोपी छात्र 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान अपनी शिक्षिका के पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बैठा था। शिक्षिका ने इस घटना की शिकायत स्कूल प्रबंधन से कर दी थी। इसी शिकायत से नाराज छात्र ने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। घर में घुसकर हमला, बताया जा रहा है कि छात्र सोमवार को शिक्षिका के घर पहुंचा। पहले उन्होंने दरवाजा खोला तो छात्र ने उनसे कुछ बातचीत की। अचानक उसने अपने पास रखा पेट्रोल उन पर छिड़क दिया और आग लगा दी। इस दौरान शिक्षिका जोर-जोर से चीखने लगीं। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, गंभीर रूप से झुलसी शिक्षिका को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस चुका है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र सूर्यांश कोचर को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश और शिकायत से नाराजगी का लग रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। नरसिंहपुर शहर में सनसनी, इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। शिक्षकों और अभिभावकों में गुस्सा देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। घटना की विस्तृत जानकारी  आपको बता दें कि विगत दिवस शासकीय उत्कृष्ट स्कूल नरसिंहपुर में पदस्थ 26 वर्षीय महिला अतिथि शिक्षिका, रेवानगर कॉलोनी पर 18 वर्षीय छात्र सूर्यांश कोचर, निवासी इमलिया कल्याणपुर (गाडरवारा) ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, सूर्यांश उत्कृष्ट विद्यालय का छात्र था । उसकी हरकतों के कारण स्कूल से निकाल दिया था और 15 अगस्त को शिक्षिका के साड़ी पहनने पर कमेंट किया था, मास्टर स्ट्रोक, जिससे शिक्षिका ने उसकी शिकायत कर दी, जिससे रूष्ट होकर, सूर्यांश कल‌ दिनांक 18 अगस्त को शिक्षिका के घर रेवानगर गया और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से भाग निकला। फिलहाल आरोपी छात्र सूर्यांश पुलिस गिरफ्त में है वहीं गंभीर हालत में शिक्षिका को जिला अस्पताल नरसिंहपुर से जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया है ।

Tags :

जरूरी खबरें