Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: चना, मसूर और सरसों फसल का पंजीयन 10 मार्च तक

Aditi News Team

Thu, Feb 22, 2024
चना, मसूर और सरसों फसल का पंजीयन 10 मार्च तक नरसिंहपुर।रबी सीजन एवं वर्ष 2023-24 (विपणन वर्ष 2024-25) के लिए किसान चना, मसूर एवं सरसों के लिए पंजीयन ई- उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in पर 20 फरवरी से 10 मार्च 2024 तक पंजीयन करा सकेंगे। जिले में गेहूं का पंजीयन कार्य जिन केन्द्रों पर किया जा रहा है, उन्ही केन्द्रों पर चना, मसूर एवं सरसों का भी पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन स्वयं के मोबाइल से एमपी किसान एप के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों एवं सहकारी समितियों द्वारा भी पंजीयन करवा सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाईन कियोस्क, लोक सेवा केन्द्रों, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, सइबर कैफे पर भी पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन के लिए किसान भूमि की खसरा बी-1, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आवश्यक सहपत्र लेकर जाए। जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज विक्रय के लिए निर्धारित केन्द्रों में पंजीयन कराएं।

Tags :

जरूरी खबरें