Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने पहले घर गिराया, फिर पीछा करने वाले बाइक सवार को रौंदा,

नरसिंहपुर कलेक्टर को जांच कर 4 सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश, शिकायत पर लिया संज्ञान

Kia Seltos कार में बना रखा था तस्करी का गुप्त ठिकाना, दो गिरफ्तार,25 सोने के बिस्कुट बरामद हुए

112पुलिस वाहन ने त्वरीत पहूचाया अस्पताल,कटनी रेफर बरतला में रात्री 9 बजे को हुई घटना, परिवार में मचा हड़कंप

कुण्डलपुर में24 नवंबर को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित

: नरसिंहपुर, टोल नाके के गुंडो ने युवक के साथ बेरहमी से की मारपीट 

Aditi News Team

Fri, Jul 12, 2024
टोल नाके के गुंडो ने युवक के साथ बेरहमी से की मारपीट  https://youtu.be/QBy-yEEKC2s?si=7ZZ1EI94rvzLmqS_ नरसिंहपुर के बकोरी टोल नाके पर एक युवक के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा गुंडागर्दी दिखाते हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक के साथ टोल कर्मचारी जमकर हाथापाई और डंडों से मारपीट कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक व उनकी फैमिली इसी टोल नाके से निकल रही थी इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और टोल नाके के कर्मचारी बदतमीजी करने लगे और हाथापाई शुरू हो गई इसके बाद युवक को पड़कर कमरे में ले जाया गया जहां पर डंडों से उसके साथ मारपीट भी की गई लगातार टोल नको पर गुंडागर्दी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। मगर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है हालांकि टोल नाके पर इस झगड़े का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया और थाना प्रभारी को प्रकरण में तत्काल तस्दीक कर मामला पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित युवक का नाम जितेंद्र पटेल बताया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें