Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

: गाडरवारा,प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध कर सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Mon, Feb 28, 2022

गाडरवारा।विधानसभा के समस्त कांग्रेस जनों ने कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर अनुविभागीय अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार निर्मल पटले को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 28 फरवरी दिन सोमवार को महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैं विज्ञान भवन का लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया जिसमें कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है । आयोजन कर्ताओं की मनमानी देखिए उन्होंने आमंत्रण पत्र में कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुनीता पटेल का नाम उल्लेखित किया गया है। लेकिन शिलान्यास में वर्तमान विधायक का नाम नहीं लिखा गया जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है । समस्त कांग्रेस इस घटना का विरोध करती है और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर कॉलेज प्रशासन पर कार्यवाही की मांग करती है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक दीनदयाल ढीमोले, कार्यकारिणी अध्यक्ष अशोक काबरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जिनेश जैन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बसंत तपा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष उमा गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि बंटू गुप्ता, ब्लॉक महामंत्री अवधेश रूसिया, मंडल अध्यक्ष सतीश सैनी, वरिष्ठ कांग्रेसी केजी आजाद ,प्रकाश चौरसिया ,राव सुरेंद्र सिंह , शिवकुमार निखरा, मुस्ताक खान, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव बलवंत कौरव, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिवम बरहैया, युवा कॉन्ग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंकी दीक्षित, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष शिवम चौकसे, आईटी सेल साकेत निखरा, टिंकू राजपूत, धीरेंद्र सोनी आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।युवक कांग्रेस ने पीजी कॉलेज पहुंचकर कार्यक्रम के अतिथियों को काले झंडे दिखाकर विरोध किया।

Tags :

जरूरी खबरें