Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

करेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय आरोपी सहित तीन गिरफ्तार 2 किलो 420 ग्राम अवैध गांजा जब्त,

स्थानीय वैश्य महासम्मेलन की तहसील एवं नगर इकाई की संयुक्त में बैठक सम्पन्न हुई

टैगोर विद्या निकेतन ने वसूली नोटिसों को दी थी चुनौती,हाईकोर्ट ने 9.71 लाख जमा कराने के दिए निर्देश

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

: नरसिंहपुर,4 नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदत्त

Aditi News Team

Sat, Aug 13, 2022
4 नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदत्त नरसिंहपुर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत जिले की 4 नगर परिषदों तेंदूखेड़ा, सांईखेड़ा, चीचली व सालीचौका के प्रथम सम्मिलन में नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। प्रथम सम्मिलन में नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये गये और उन्हें पद की शपथ दिलाई गई। पार्षदों ने भी शपथ ली। नगर परिषद तेंदूखेड़ा के अध्यक्ष पद पर विष्णु शर्मा एवं उपाध्यक्ष पद पर डालचंद पटैल, नगर परिषद सांईखेड़ा के अध्यक्ष पद पर श्रीम‍ती स्वाति अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती सिंधु जितेंद्र पटेल, नगर परिषद चीचली के अध्यक्ष पद पर बबलू सिंघानिया (शेख मंजूर) एवं उपाध्यक्ष पद पर सुधान्शु (नन्दू) ठाकुर और नगर परिषद सालीचौका के अध्यक्ष पद पर राकेश सिलावट (कैलाश) एवं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती छोटीबाई रामनारायण बड़कुर निर्वाचित हुई।

Tags :

जरूरी खबरें