Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

गोमाता की मृत्यु को लेकर अभिषेक तिवारी ने बरमान चौकी में आवेदन दिया

करेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय आरोपी सहित तीन गिरफ्तार 2 किलो 420 ग्राम अवैध गांजा जब्त,

स्थानीय वैश्य महासम्मेलन की तहसील एवं नगर इकाई की संयुक्त में बैठक सम्पन्न हुई

: बरेली, कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसियों ने भाजपा को जमकर कोसा

Aditi News Team

Sun, Apr 2, 2023
रिपोर्टर- कमर राणा,रायसेन कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसियों ने भाजपा को जमकर कोसा बरेली। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल की अगवाई में उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10 हजार कार्य कर्ताओं की मौजूदगी में एक निजी गार्डन में पूरे विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया l कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रुप से मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों की कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर उपस्थिति रही l आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन यहां पर आयोजित किया गया l मुख्य रूप से इस कार्यक्रम के सूत्रधार विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटेल बेगमगंज, पूर्व विधायक जिले के प्रभारी इछावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, संगठन प्रभारी कैलाश परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष मुमताज खान, अखिल भारतीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मेघराज पटेल, उदयपुरा ब्लॉक अध्यक्ष गरुण रघुवंशी, कांग्रेस महासचिव कविंद्र रघुवंशी, कांग्रेस महासचिव राजेंद्र तोमर बेगमगंज, सेक्टर प्रभारी युवा ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार लोधी थाला, इसके साथ ही महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष, सभी विधानसभा के सेक्टर प्रभारी, एवं संगठनों के पदाधिकारी जिला पंचायत के सदस्य जनपद के सदस्य कई ग्रामों के सरपंच क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता गण सभी संगठनों के पदाधिकारी की मौजूदगी में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया l कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी नेताओं ने अपने अपने विचार रखे और भाजपा को भ्रष्ट निकम्मी और जनविरोधी सरकार बताया ।और संकल्प लिया के रायसेन जिले की चारों विधानसभा सीटे जीतकर कांग्रेश मध्यप्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी ।इस अवसर पर बाहर से यहां पहुंचे सभी कांग्रेसी जनों से विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने उनका आत्मीय अभिवादन और उनसे मिल मुलाकात की l

Tags :

जरूरी खबरें