Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

: सालीचौका के समीपी ग्राम अमांडा में रविवार को कामरेड शैलेन्द्र शैली की तीसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर व्याख्यान माला का आयोजन

Aditi News Team

Sat, Aug 6, 2022
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला समिति नरसिहपुर द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 7 अगस्त2022 दिन रविवार को कामरेड शैलेन्द्र शैली की तीसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर व्याख्यान माला का आयोजन सालीचौका के समीपी ग्राम अमांडा में किया जा रहा है। तिरंगा तो फहराएंगे मगर यह भी बताएंगे हमारी रोजी रोटी कौन छीन रहा है। आयोजन में किसान छात्र युवा महिलाएं एवं बुद्धिजीवी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम तिरंगा तो जरूर फहराएंगे हर घर तक यह भी संदेश पहुंचाएंगे कि 2014 में ₹400 रुपए की गैस टंकी 11 सो रुपए में करके कौन हमारे चूल्हे को ठंडा कर रहा है कौन हमारे बच्चों की पेंसिल काफी किताबों पर जीएसटी लगाकर हमारे बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रहा है दूध दही और खाने की वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर मोदी सरकार ने आजादी के 75 वी वर्ष के अवसर पर आम जनता के मुंह से निवाला छीना है किस सरकार की नीतियों के कारण रोजगार छीना जा रहा है और खेती को चौपट किया जा रहा है डीएपी 1250 रुपए से लेकर 13 सो रुपए पोटाश ₹900 से 17 सो रुपए एनपीके 1300 रु से 14 सो रुपए किसानों की लागत बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ी जा रही है और किसानों को खेती से वंचित किया जा रहा है शहीदों का सपना था कि आजादी के बाद सबसे अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचने चाहिए आज प्रधानमंत्री के दो चहेते पूंजीपति अदानी अंबानी हर रोज 1000 करोड़ से ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं जबकि अस्सी परसेंट जनता ₹20 रोज की जिंदगी बसर करने मजबूर है मोदी सरकार आर एस एस के सांप्रदायिक और मनुवादी एजेंडे को लागू कर रही है यह संविधान की मूल प्रस्थापनाऔ पर कुठाराघात है राष्ट्रीय चिन्ह और प्रीतीको को बदला जा रहा है अल्पसंख्यक सांप्रदायिकता देश का विभाजन किया और अब एकता और अखंडता के लिए गंभीर खतरे पैदा कर रही है इन ताकतों को आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं है वे तो माफीनामा देकर स्वतंत्रता सेनानियों की मुखबरी कर अंग्रेजों से पेंशन लिया करते थे शहीदों के सपनों को साकार करना है तो देश के संविधान धर्मनिरपेक्ष ढांचे और लोकतंत्र की रक्षा करना है तो सत्ता पर काबिज उन ताकतों को सत्ता से बाहर करना होगा जिनका आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं है।

Tags :

जरूरी खबरें