Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

: नरसिंहपुर जनपद मैदान में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में म.प्र.के मुख्यमंत्री ने किया जनसभा को संबोधित

Aditi News Team

Tue, Apr 23, 2024
नरसिंहपुर जनपद मैदान में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में म.प्र.के मुख्यमंत्री ने किया जनसभा को संबोधित नरसिंहपुर/ संदीप राजपूत/ जिला मुख्यालय में जनपद मैदान में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ यादव का लगभग 40 मिनट का भाषण राम मंदिर और कांग्रेस पर तीखे हमले पर केंद्रित रहा। राम मंदिर को लेकर सीएम ने कांग्रेस पर तीखे सवाल दागे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मन्दिर का निमंत्रण ठुकराने वाले कांग्रेसी नेता हमारी सनातन संस्कृति का कभी भला नहीं कर सकते,,नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में जनपद मैदान में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ यादव का लगभग 40 मिनट का भाषण राम मंदिर और कांग्रेस पर तीखे हमले वाला रहा। मंगलवार को हनुमान जयंती होने के कारण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हनुमान जी और मोदी में समानता बता दी । मुख्य मंत्री ने यह जरूर कहा कि मैं मोदी की तुलना उनसे नहीं कर रहा हूं पर जैसे कि हनुमान जी का परिवार नहीं है उसी तरह मोदी जी का स्वयं का कोई परिवार नहीं बल्कि उनका परिवार तो पूरा देश है। मुख्यमंत्री ने मंच से बीजेपी प्रत्याशी श्री दर्शन चौधरी को प्रचंड बहुमत से विजई बनाने के लिए जनता से अपील की।

Tags :

जरूरी खबरें