Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

: विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए -राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

Aditi News Team

Thu, Jan 11, 2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

KamarRana

(देवरी) रायसेन --भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा गुरुवार को नगर परिषद देवरी पहुंची जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस संकल्प यात्रा में मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नरेंद्रशिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में किया गया। यहां सुबह 11:00 बजे से ही अलग-अलग विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपना अपना स्टॉल लगाकर बैठे हुए थे। विशाल मंच पर सबसे पहले सरस्वती वंदना की गई।

मध्य प्रदेश शासन में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने शिविर में आयोजित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से मुलाकात की एवं लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही उसका निदान किया। उसके बाद मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मंच पर पहुंचे और उन्होंने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। वहीं मंच पर स्कूल की छात्राओं ने भगवा ड्रेस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से भारत में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे ,इस यात्रा के जरिए हम मिलकर विकसित भारत के सबसे बड़े लक्ष्य को प्राप्त करेंगे, यह हमारा सपना ही नहीं हमारा मजबूत संकल्प है। हमारी सरकार ने जो वादे किए थे उनका धरातल पर उतरना शुरू हो गया है।

नगर में निकल गई आभार रैली------

रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा से भाजपा के टिकट पर प्रचंड बहुमत से जीतने वाले मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का यह पहला आगमन था, लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए विशाल आभार रैली यात्रा निकाली गई। हजारों की तादाद में लोगों ने नगर में अलग-अलग जगह पर स्टाल लगाकर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का फूल मालाओं और गुलदस्ते देकर स्वागत किया। वही मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सबका आभार व्यक्त किया। उन्होंने नगर की जनता को विश्वास दिलाया कि नगर में चौमुखी विकास मैं कमी नहीं आने दूंगा।

10 किलोमीटर रोड को मिलाने के लिए व्यापारी संघ ने दिया राज्य मंत्री को ज्ञापन------- _____विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को नगर के व्यापारी संघ ने एक ज्ञापन सोपा‌। ज्ञापन में व्यापारी संघ ने मांग की है कि नगर के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित सर्रा से नगर देवरी तक 10 किलोमीटर रोड बनवाने की मांग की है। ज्ञात होकि यह 10 किलोमीटर रोड अगर बन जाता है तो नगर का व्यापार बढ़ जाएगा क्योंकि इस पहाड़ी क्षेत्र में लगभग 40 -50 गांव आते हैं जो इस रोड के न बनने के कारण देवरी से वंचित है। इस रोड को लेकर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सभी को विश्वास दिलाया है कि जल्दी ही यह रोड का निर्माण कराया जाएगा।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया , नगर परिषद सीएमओ जगदीश कुमार शर्मा, तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले,भोपाल सिंह लोधी बिंजा, जिला जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता रामजी राजपूत, मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे, अजय कुमार पाराशर गोरखपुर, रणधीर कुमार रघु, सुनील कुमार लोधी पांजरा, पार्षद अशोक मामा पार्षद लखन पार्षद महेंद्र पार्षद अनुराग शर्मा पार्षद टीका राम भंनारिया, पार्षद रजनी पार्षद विद्या भनारिया, पार्षद दिनेश कुमार पार्षद लईक खान परिषद मनोज कुमार, पंकज चौरसिया, शेलूरघुवंशी बबलू टिमरावन,  एवं सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे

 

Tags :

जरूरी खबरें