Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

: मुखर्जी जी बलिदान दिवस मनाया गया

Aditi News Team

Mon, Jun 23, 2025
मुखर्जी जी बलिदान दिवस मनाया गया गाडरवारा /भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के आव्हान पर स्थानीय भाजपा मंडल के शास्त्री वार्ड बूथ पर राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस उत्साह के साथ सभी प्रमुख बूथ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ /सर्वप्रथम यशवंतराव नाईक ने दीप प्रज्वलित कर तिलक, फूलमाला अर्पित कर बलिदान दिवस की शुरुआत की /तदुपरांत मंडल महामंत्री कपिल घारू, सुनील ठाकुर, शैलेंद्र शर्मा, प्रशांत मालपानी मधुर मोलासरिया कांची साहु, संजय गुप्ता, हेमन्त श्रीवास्तव, पटवा जी, अभिषेक सराठे एडवोकेट वार्ड प्रभारी शुभम राजपूत मंडल महामंत्री व वार्ड पार्षद आदि उपस्थित लोगों नै पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुखर्जी से जुड़े हुए नारों का उद्घोष किया गया /इसके उपरांत वरिष्ठ हंसराज मालपानी अशोक मोलासरिया ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में श्यामाप्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रीय विचार धारा से ओतप्रोत व्यक्तित्व - कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह सभी उपस्थित जनो को प्रेरित किया गया / आगे कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 समाप्त कर मुखर्जी जी के सपनों को पूरा करने का गुरूत्तर दायित्व निभाने का संकल्प पूरा किया जिससे भावी पीढ़ी और देश अखंडता को नया मार्ग प्रशस्त हुआ है /सभी के प्रति सुनील ठाकुर ने आभार व्यक्त किया /

Tags :

जरूरी खबरें