Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

: जल संरक्षण वर्तमान और आने वाली पीढियां के लिए जरूरी है_मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

Aditi News Team

Wed, Jun 12, 2024
जल है तो कल है- नरेंद्र शिवाजी पटेल जल संरक्षण वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है- नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जल-गंगा संवर्धन अभियान में की सहभागिता KamarRana  बरेली/ भरकच/रायसेन___ मध्यप्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाये जा रहे जल-गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बुधवार को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उदयपुरा विधानसभा के ग्राम भारकच्छ कलां में पहुंचे। उन्होंने नर्मदा घाट पर जीवनदायिनी मां नर्मदा का पूजन कर नागरिकजनों के साथ घाट की साफ-सफाई की एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में एवं नागरिकजनों के सामूहिक प्रयास से 5 जून से प्रारंभ हुआ यह अभियान 16 जून (गंगा दशहरा) तक चलेगा। यह बड़ी प्रसन्नता की बात है कि इस अभियान के माध्यम से जल संरचनाएं, पुराने कुएं, बावड़ी, तालाब, नदी, पोखर जल की सभी संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि सभी नागरिकजन अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए धरा बची रहे, सभी का जीवन सुरक्षित हो, इसके लिए जल संरक्षण आवश्यक है क्योंकि जल है तो कल है। जल संरक्षण वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जल स्रोतों, नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए स्वच्छता व जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Tags :

जरूरी खबरें