Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: देवरी ,बड़े ही धूमधाम से नगर में निकाली गई रामनवमी की भव्य शोभायात्रा

Aditi News Team

Thu, Mar 30, 2023
रिपोर्टर--कमर राणा,देवरी रायसेन,9893750789 देवरी----रामनवमी के पर्व को, श्री राम के जन्म उत्सव के रूप में पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था। आज नगर में रामनवमी के अवसर पर हिंदू उत्सव समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस भव्य शोभायात्रा में शामिल, उस्ताद बृजेश कुमार के नेतृत्व में,जैथारी से आया हुआ अखाड़ा आकर्षण का केंद्र बना। इस अखाड़े में लोगों ने अपने अपने कर्तव्य दिखाए। साथ ही इस विशाल शोभायात्रा में, घोड़ों का नृत्य , साथ में लोक नृत्य, विशाल झांकी, और इन सबके बीच नगर के गणमान्य लोग शोभायात्रा के साथ चलते हुए नजर आए। इस शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्ण नारायण रघु, पूर्व शिक्षक नारायण सिंह रघु, नपा उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, पार्षद अशोक मामा, रणधीर रघु, जितेंद्र रघु, परसोत्तम रघु ,संतोष रघु, पप्पू रघु, नीलेश हडा, मिथिलेश रघु, अंकित रघु, बलवंत रघु, शरद बसैया ,गुड्डू रघु, जेपी दुबे, गोविंद रघु, एवं हजारों की तादाद में भक्त गण भव्य शोभायात्रा में शामिल थे।

Tags :

जरूरी खबरें