Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: देवरी, हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Aditi News Team

Thu, Apr 6, 2023
हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा संवाददाता_कमर राणा देवरी, रायसेन जिले के नगर देवरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा बजरंग दल के अध्यक्ष नितेश रघुवंशी के नेतृत्व में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ एवं उदयपुरा विधानसभा से प्रबल दावेदार नरेंद्र शिवाजी पटेल के सुपुत्र अभिज्ञान पटेल शामिल हुए। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की तादाद में युवा भगवा झंडे लिए हुए जय श्री राम जय बजरंगबली के नारे लगा रहे थे। इस शोभायात्रा में जगह जगह अखाड़े का प्रदर्शन भी किया गया। हनुमान मंदिर में भव्य श्रंगार करने, के बाद एवं मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही, भव्य शोभायात्रा बजरिया चौक, मानक चौक, आटा मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, से होकर गुजरी। जहां जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर इस शोभा यात्रा का स्वागत किया। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्ण नारायण रघुवंशी एवं साथियों ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

Tags :

जरूरी खबरें