Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

: मंदिर से 24 वर्ष पहले चोरी हुई मूर्ति को करपगांव के मंदिर ले जाया गया 

Aditi News Team

Tue, May 30, 2023
रिपोर्टर -भागीरथ तिवारी, करेली मंदिर से 24 वर्ष पहले चोरी हुई मूर्ति को करपगांव के मंदिर ले जाया गया गाडरवारा तहसील के ग्राम करपगांव के देव राम जानकी मंदिर से 24 वर्ष पहले वर्ष 1999 में भगवान श्रीराम के भाई लक्ष्मण जी की अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति चोरी चली गई थी। मूर्ति चोरी जाने के बाद गांव वालों ने मूर्ति की तलाश के लिए बहुत लंबे समय तक प्रयास किये, परंतु उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली। करीब एक वर्ष पहले उमरिया जिले के चंदिया थाने के अंतर्गत आने वाली महानदी में ग्रामीणों को यह मूर्ति प्राप्त हुई, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया। तब से यह मूर्ति चंदिया थाने के मालखाने में रखी है। इस बात की जानकारी मिलने पर करपगांव के जागरूक नागरिकों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने इस प्रकरण में विशेष रूचि लेकर जिला पुरातत्व विभाग के प्रभारी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही जिला एवं पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में उमरिया जिला प्रशासन और चंदिया थाने में सम्पर्क किया। जिला प्रशासन के सहयोग से देव राम जानकी मंदिर करपगांव के पुजारी ने चंदिया थाने में जाकर लक्ष्मण जी की मूर्ति की पहचान की। मूर्ति की पहचान सुनिश्चित हो जाने के बाद मूर्ति को शीघ्र वापस लाने की औपचारिकतायें पूर्ण की गई l भगवान लक्ष्मण मूर्ति को लेने के लिए प्रधान आरक्षक सुरेंद्र शर्मा राम शरण उपाध्याय रवि रजक ने पहुंचकर इस मूर्ति को करेली थाने लाए जहां पर मूर्ति का स्नान कर पूजन अर्जन कर करपगाव के लिए ले जाया गया मूर्ति को ले जाते समय विशाल शोभा यात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंकज दुबे करणी सेना के अध्यक्ष अमित राजपूत आदि थे इसके बाद मूर्ति को संबंधित मंदिर को सौंप कर मूर्ति को मंदिर में पुन: स्थापित किया जायेगा। मूर्ति के वापस आने की जानकारी मिलने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद नरसिंहपुर श्री विवेक सिंह ने दी है। प्रभु श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के साक्षी भैया लक्ष्मण का अष्टधातु विग्रह 24 वर्ष पहले रामजानकी मन्दिर करपगाँव से चोरी हो गया था ,, जो कि करीब एक वर्ष पहले उमरिया जिले की महानदी में प्राप्त हुआ जिसकी सूचना एक न्यूज के माध्यम से चाचाजी श्री अनुराग शर्मा जी को प्राप्त हुई एवं तुरन्त सभी ग्रामवासियों के सहयोग से लिखित सूचना प्रशासन को दी गयी एवं चाचाजी मनोज शर्मा (पत्रकार भोपाल ) के संज्ञान में जानकारी लायी गई उन्होंने नरसिंहपुर कलेक्टर महोदया को इन जानकारियों से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द मूर्ति को ग्राम वाशियों के सुपुर्द करवाने का आश्वासन लिया आप सभी के अथक प्रयासों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद l

Tags :

जरूरी खबरें