Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपत्नीक लिया श्रीश्रीश्री स्वामी षड़मुखानंद जी महाराज का आशीर्वाद

Aditi News Team

Wed, Jul 5, 2023
तेंदूखेड़ा के ग्राम हीरापुर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक श्रीमती साधना सिंह के साथ गुरूपूर्णिमा के पावन पर्व पर तेंदूखेड़ा के ग्राम हीरापुर में नर्मदा तट स्थित श्री राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचकर संत श्रीश्रीश्री स्वामी षड़मुखानंद स्वामी जी महाराज (हीरापुर वाले) से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां उन्होंने चरण पादुका पूजन किया और स्वामी जी महाराज का माल्यार्पण कर अभिवादन कर शाल- श्रीफल अर्पित किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यहां प्रदेश की समृद्धि एवं प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुरूपूर्णिमा की शुभकामनायें देते हुए कहा कि गुरू अपने शिष्यों को सही राह दिखाते हैं। गुरू कृपा आप सभी पर बनी रहे। गुरू के आशीर्वाद से अपने जीवन को सफल बनायें और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। पंगत में बैठकर किया प्रसाद ग्रहण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दर्शन करने के पश्चात मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्री रामपाल सिंह एवं अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधिगण और श्रद्धालु मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें