Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: साईखेडा की सड़कों पर हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब निकली बिशाल, शोभायात्रा

Aditi News Team

Fri, Apr 7, 2023
साईखेडा की सड़कों पर हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब निकली बिशाल, शोभायात्रा नगर परिषद साईखेडा मैं वीर हनुमान के जन्मोत्सव पर सरस्वती शिशु मंदिर से दादा दरबार किसान मोहल्ला हनुमान मंदिर तक बिशाल शोभायात्रा निकली गई। हनुमान जी महाआरती और प्रसादी के बाद शोभायात्रा का समापन किया गया।जगह जगह नगर वासियों ने पुष्प बर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।शोभायात्रा में हनुमान और राम दरबार की झांकी जनकार्षण केन्द्र रही लोगों ने घरों से निकल कर पूजन अर्चन की। शोभायात्रा में बैंड बाजे और डीजे की धुन पर घोड़ो का नाच अखाड़े का प्रदर्शन और युवा नाचते गाते सड़कों पर निकले। जुलूस में हजारों की तादाद में महिलाएं पुरुष बूढ़े बच्चे जय जय श्री राम जय हनुमान के जयघोष करते रहे। हनुमान जयंती की तैयारी एक सप्ताह पूर्व की जा रही थी ।नगर को तोरण बंधन द्वार,झंडो से सजाया गया । अपने अपने घरों के समाने महिलाओं ने रंगोली सजाई और दीपक जलाएं। जुलूस के स्वागत के लिए जगह जगह समाजसेवी और दुकानदारों ने जलपान कर स्वागत किया और डोन कैमरा से शोभायात्रा पर पुष्प बर्षा की गई। नगर के सभी हनुमान मंदिरों को सजाया गया और मंदिरों में हनुमान चालीसा सुन्दर कांड पाठ आरती का प्रसादी का आयोजन किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें