Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

: नगर परिषद देवरी के वार्ड क्रमांक 3 गोरखपुर में हुआ छुल्लक 105 हर्षित सागर जी महाराज का पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम

Aditi News Team

Thu, Feb 8, 2024
नगर परिषद देवरी के वार्ड क्रमांक 3 में पहली बार गोरखपुर में हुआ छुल्लक 105 हर्षित सागर जी महाराज का पिच्छिका परिवर्तन KamarRana रायसेन देवरी___नगर परिषद देवरी के वार्ड क्रमांक 3 गोरखपुर के इतिहास में पहली बार एक छोटे सी समाज में महाराज श्री का चौमासा संपन्न हुआ जिसमें हजारों की संख्या में आए आसपास के क्षेत्र से जैन समाज व अन्य समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। बाहर से आए सभी लोगो का जैन समाज ने माला और श्रीफल से स्वागत किया गया। वही धर्मशाला के निर्माण कार्य में लोगों ने अपनी बोली के माध्यम से दान किया। कार्यक्रम में लोगों का सुबह से ही आना लगा रहा पहले जैन मंदिर में अभिषेक,पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके बाद महाराज श्री की आहार चर्चा संपन्न हुई। वही 1:00 बजे से नगर के मुख्य मार्गों बस स्टैंड,बाखर चौक, बाजार चौक, से होते हुए चल समारोह निकाला गया और फिर मंदिर में ही चल समरोह का समापन किया गया। इस के पश्चात आचार्य श्री की पूजन और फोटो का अनावरण हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुए। इसके बाद महाराज श्री के प्रवचन प्रारंभ हुए। छुल्लक 105 हर्षित सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा है कि जो संतो गुरुओं की सेवा करते हैं वो बहुत भाग्य शाली लोग होते है। और समाज को भी एक साथ ऐसे ही मिल जुल कर एसे ही कार्य करना चाहिए जिससे आगे भी एसे कार्यक्रम होती रहे गुरु जी ने कहा भगवान की भक्ति करना गुरु की भक्ति करना मनुष्य जीवन में ऐसे कार्य करना चाहिए जिससे किसी का दिल न दुखे तुम धरती पर इस तरह चलो कि तुम्हारे चलने से किसी जीव जंतु को भी नुकसान न पहुंचे तुम अच्छे कार्य करोगे भगवान की सेवा गुरु की सेवा करोगे भगवान इसका फल तुम्हें दुनिया में ही देगा और मैं जैन समाज के लोगों से कहना चाहूंगा जैन पेट भरने के बाद भी आहार देखने का भाव नहीं करता बड़े सौभाग्य की बात है आपका मेरा जैन समाज में जन्म हुआ हम अपने कर्तव्यों का पालन करें अपने धर्म के प्रति आस्था रखें कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों ने भोजन प्रसादी ली कार्यक्रम में पधारे लोगों को उपहार भी दिए गए कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का दिगंबर जैन समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया जैन समाज के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन, मूलचंद जैन,अशोक कुमार जैन,प्रकाश चंद जैन, सुरेश जैन,पवन जैन, दिनेश जैन,राजकुमार जैन, सुमत जैन, देवेन्द्र जैन, विनोद जैन, प्रिंस जैन,कल्पित जैन,रंजीत जैन,अभिषेक जैन,जीतेंद्र जैन, एवं जैन समाज, अन्य समाज के लोग ने कार्यक्रम में भाग लिया, वहीं देवरी तहसील अध्यक्ष, थाना प्रभारी,सीएमओ, पार्षद देवरी पत्रकार बंधु कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें