Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: गाडरवारा, माँ नर्मदा जी की कल बसंत पंचमी को निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा,

Aditi News Team

Tue, Feb 13, 2024
कल बसंत पंचमी को निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा,क्षेत्र की समृद्धि और लोककल्याण की होगी मनोकामना। गाडरवारा। माँ नर्मदा जंयती महोत्सव के अंतर्गत विगत वर्षों के अनुसार इस वर्ष भी कन्या भोज, विशाल भंडारा एवं बसंत पंचमी पर क्षेत्र की समृद्धि और लोककल्याण की मनोकामना के उद्देश्य को लेकर चुनरी अर्पण यात्रा कल बसंत पंचमी पर दोपहर 2 बजे से स्थानीय छिड़ाव घाट नदी मोहल्ले के मां नर्मदा मंदिर से निकाली जाएगी। जो कि नगर के चौकी, चावड़ी, महावीर भवन, शक्ति चौक, सब्जी मंडी, पुरानी गल्ला मंडी, झंडा चौक होते हुए पुनः छिडाव घाट नर्मदा मंदिर में यात्रा का संपन्न होगा। तदपश्चत महाआरती एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा। यात्रा में 251 मीटर की चुनरी, मां सरस्वती की झांकी, मां नर्मदा की प्रतिमा एवं कलश के साथ डीजे बैंड बाजे सम्मलित होगे। इस अवसर पर मां नमामि नर्मदा भक्त समिति ने समस्त जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्वजातीय संगठन प्रमुख एवं नर्मदा भक्तों से विशेष उपस्थिति की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें