Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

: नरसिंहपुर, भगवान नरसिंह का प्राकाट्योत्सव पर कार्यक्रम प्रारंभ, देवालय सजा,आयोजन में कई सामाजिक-धार्मिक संगठनों की भागीदारी

Aditi News Team

Thu, May 4, 2023
भगवान नरसिंह का प्राकाट्योत्सव पर कार्यक्रम प्रारंभ, देवालय सजा,आयोजन में कई सामाजिक-धार्मिक संगठनों की भागीदारी नरसिंहपुर।भगवान नरसिंह का प्राकाट्योत्सव चार मई को विविध धार्मिक कार्यक्रमों के बीच प्रारंभ हो गया। https://youtu.be/JT2WqObe7Gg आज प्रातः 5 बजे से नरसिंह प्रभात फेरी के सदस्यों द्वारा भगवान श्री नरसिंह को समर्पित रामधुन निकाली गई । प्रभात फेरी के बाद भजन कीर्तन हुए। आज प्राकाट्योत्सव के दिन मंदिर के तलघरा का प्रवेश द्वारा खुला रहेगा ।जिससे श्रद्धालु तलघरा में स्थित उस खंब का दर्शन कर पाएंगे जो प्राचीन मंदिर का मुख्य आधार है । जाट युवा मोर्चा ने बताया कि 9 बजे अभिषेक भजन-कीर्तन , दोपहर 2 बजे से भंडारा और शाम 4:30 बजे से नरसिंह मंदिर से दुपहिया वाहन रैली निकलेगी। शाम 6:50 बजे महाआरती, भगवान नरसिंह के प्राकाट्योत्सव पर आतिशबाजी एवं प्रसाद का वितरण होगा ।कार्यक्रमों में सभी से सहभागिता देने की अपील जाट युवा मोर्चा, जाट महिला सभा, श्री देव नरसिह मंदिर ट्रस्ट्र, श्री मित्र गणेश मंडल, श्री वानर सेना, श्री नरसिंह काली मंडल, श्री मनोकामनेश्वर मंदिर, नरसिंह साहित्य परिषद, रोटरी क्लब, प्रेस क्लब, संकीर्तन समाज, महिला ब्रिगेड आदि ने की है ।

Tags :

जरूरी खबरें