25.1 C
Bhopal
April 29, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

इंदौर,छात्रवृत्ति की मांग को लेकर हजारों की संख्या में ब्राह्मण सड़क पर उतरे,समाज के डॉक्टर-इंजीनियर वकील-उद्योगपति विशेष रूप से शामिल

छात्रवृत्ति की मांग को लेकर हजारों की संख्या में ब्राह्मण सड़क पर उतरे,समाज के डॉक्टर-इंजीनियर वकील-उद्योगपति विशेष रूप से शामिल

समाज के कमजोर वर्ग के लिए सक्षम वर्ग लड़ रहा लड़ाई,सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा आज सुबह बड़ा गणपति से एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया।

आर्थिक रूप से कमजोर गरीब ब्राह्मण विद्यार्थियों को सरकार से छात्रवृत्ति दिलाने की मांग को लेकर अधिकार रैली का आयोजन किया गया । रैली का नेतृत्व समाज से छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले 74 बच्चे ने किया जिन्होंने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में प्रथम और मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। सभी बच्चों को साफा पहनाकर ओपन ट्राले पर बैठाया गया।

रैली में विशेष रुप से विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील जी ओझा (कोलकाता), सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सत्यनारायणजी सत्तन विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्यामजी शर्मा शमिल थे।

विकास अवस्थी ने बताया कि युवा परिषद के प्रस्ताव पर सुशीलजी ओझा ने कहाँ कि मध्यप्रदेश जैसे ही राजस्थान में भी ब्राह्मण छात्रवृत्ति आंदोलन चलाया जाएगा।

रैली में महिलाएं-बच्चे डॉक्टर इंजीनियर वकील और उद्योगपति सहित हजारों समाजजन शामिल थे।

Aditi News

Related posts